Ludhiana : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां एक फैक्ट्री की इमारत गिर गई है, जिसमें कई मजदूर फंसे हुए हैं। रेक्स्यू ऑपरेशन के लिए कई टीमें मौके पर पहुंची हुई है। घटना शनिवार देर शाम को हुई, फोकल प्वाइंट फेज 8 में एक फैक्ट्री की छत गिरने के बाद छह मजदूर फंस गए हैं, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चल रहा है।
इस अभियान में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य अधिकारी, अग्निशमन और कारखाना विभाग और नगर निगम लुधियाना सहित कई एजेंसियां शामिल हैं। ये सभी टीमें मलबे के नीचे फंसे छह श्रमिकों को बचाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।
तेजी से चल रहा मजदूरों को बचाने का काम
राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल व्यक्तिगत रूप से ढहने वाली जगह पर बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शीर्ष प्राथमिकता फंसे हुए छह श्रमिकों को बचाना है।
लुधियाना की ड्यूटी कमिश्नर ने बताया कि फोकल पॉइंट 8 इलाके में आज शाम को हमें सूचना मिली कि एक फैक्ट्री की इमारत गिर गई है, जिसमें छह मजदूर फंसे हुए हैं। उनका कहना है कि बचाव कार्य जारी है, NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। एक टीम काम कर रही है, इसके साथ ही कुछ ही देर में और भी टीम आ जाएगी। मजिस्ट्रियल जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
यह भी पढ़ें : युवती को नीचे गिराकर टूट पड़े 8 कुत्ते, वीडियो में देखें कैसे हुई हालत?
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रिपेयरिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक बिल्डिंग गिर गई और वहां काम करने वाले लोग फंस गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है और फंसे लोगों के इलाज के लिए मौके पर ही जरूरी व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
1 day agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines