Ludhiana Girl Health Worsened After Eating Chocolate: पंजाब के पटियाला में कुछ दिन पहले 10 साल की बच्ची की मौत केक खाने से हो गई थी। दूसरा मिलता-जुलता मामला भी पटियाला से है। क्योंकि लुधियाना की बच्ची को पटियाला से खाने का सामान गिफ्ट मिला था। लुधियाना में चॉकलेट खाने के बाद डेढ़ साल की बच्ची और उसकी 22 साल की बुआ की तबियत खराब हो गई। बच्चियों को खून की उल्टियां लगीं। बाद में हालत गभीर होने पर लड़कियों को लुधियाना के सीएमसी में भर्ती करवाया गया। जहां छोटी बच्ची की हालत गंभीर बनी है।
यह भी पढ़ें: बर्थडे केक से हुई बच्ची की मौत या कारण कुछ और? दादा ने Video में सुनाई आपबीती
बच्ची के पारिवारिक मेंबर विक्की ने बताया कि बच्ची पटियाला उनके घर आई थी। बच्ची को उन्होंने गिफ्ट के तौर पर कुरकुरे, चॉकलेट और जूस का बकेट दिया था। जब बच्ची ने अपने घर लुधियाना में बकेट का सेवन किया, तो अचानक सेहत खराब हो गई। बड़ी लड़की की तबियत हालांकि खाने के बाद सही हो गई।
दुकान से सेहत विभाग को मिला काफी एक्सपायरी सामान
जब बकेट चेक किया, तो सारा सामान एक्सपायरी डेट का मिला। वे सेहत विभाग के अफसरों के साथ दुकान पर गए थे। वहां चेकिंग में भी काफी सामान एक्सपायरी डेट का मिला है। जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। पटियाला में पिछले महीने 10 साल की बच्ची की केक खाने से मौत हो गई थी। बच्ची ने अपने बर्थडे पर केक काटा था। यह केक ऑनलाइन बेकरी से मंगवाया गया था। बच्ची का बर्थडे से पहले वीडियो भी वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
20 mins agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
19 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines