OMG: लुधियाना में पटियाला जैसा मामला, डेढ़ साल की मासूम की चॉकलेट खाने से बिगड़ी तबियत

Punjab Girl Health Worsened After Eating Chocolate: पंजाब के पटियाला में कुछ दिन पहले 10 साल की बच्ची की मौत केक खाने से हो गई थी। ऐसा ही बच्ची की तबियत खराब होने का मामला फिर सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टीम ने उस दुकान में जाकर भी जांच की है, जहां से बच्चों के लिए खाने का सामान खरीदा गया था।

chocolate

पंजाब में चॉकलेट खाने से बच्ची की हालत गंभीर।

Ludhiana Girl Health Worsened After Eating Chocolate: पंजाब के पटियाला में कुछ दिन पहले 10 साल की बच्ची की मौत केक खाने से हो गई थी। दूसरा मिलता-जुलता मामला भी पटियाला से है। क्योंकि लुधियाना की बच्ची को पटियाला से खाने का सामान गिफ्ट मिला था। लुधियाना में चॉकलेट खाने के बाद डेढ़ साल की बच्ची और उसकी 22 साल की बुआ की तबियत खराब हो गई। बच्चियों को खून की उल्टियां लगीं। बाद में हालत गभीर होने पर लड़कियों को लुधियाना के सीएमसी में भर्ती करवाया गया। जहां छोटी बच्ची की हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के पारिवारिक मेंबर विक्की ने बताया कि बच्ची पटियाला उनके घर आई थी। बच्ची को उन्होंने गिफ्ट के तौर पर कुरकुरे, चॉकलेट और जूस का बकेट दिया था। जब बच्ची ने अपने घर लुधियाना में बकेट का सेवन किया, तो अचानक सेहत खराब हो गई। बड़ी लड़की की तबियत हालांकि खाने के बाद सही हो गई।

दुकान से सेहत विभाग को मिला काफी एक्सपायरी सामान

जब बकेट चेक किया, तो सारा सामान एक्सपायरी डेट का मिला। वे सेहत विभाग के अफसरों के साथ दुकान पर गए थे। वहां चेकिंग में भी काफी सामान एक्सपायरी डेट का मिला है। जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। पटियाला में पिछले महीने 10 साल की बच्ची की केक खाने से मौत हो गई थी। बच्ची ने अपने बर्थडे पर केक काटा था। यह केक ऑनलाइन बेकरी से मंगवाया गया था। बच्ची का बर्थडे से पहले वीडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ