Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
LIVE Ludhiana Loksabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: लुधियाना लोकसभा सीट पर सभी राउंड की गिनती हो चुकी है। राजा वड़िंग 21 हजार वोटों से जीत गए हैं। वहीं, रवनीत बिट्टू चौथे नंबर पर रहे हैं। मौजूदा सांसद रवनीत बिट्टू कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा की टिकट पर किस्मत आजमा रहे थे। वहीं, कांग्रेस ने अपनी परंपरागत सीट को बचाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग को मैदान में उतारा था। जिसके बाद कहा जा रहा है कि असली टक्कर दिग्गज कांग्रेसियों के बीच ही है। कांग्रेस अपने पूर्व सीएम बेअंत सिंह की शहादत को संजोए रखने के लिए हर कोशिश कर रही है। शहीद बेअंत सिंह के पोते और पूर्व कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू पार्टी को अलविदा कह चुके हैं।
भाजपा ने उन्हें शामिल कर लुधियाना से ही उम्मीदवार बनाया है। लुधियाना को फिलहाल पंजाब की सबसे हॉट सीट माना जा रहा है। यहां सातवें चरण में एक जून को 60.11 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने विधायक अशोक पप्पी पराशर को उतारा है। शिरोमणि अकाली दल की ओर से पूर्व विधायक रणजीत सिंह पर दांव खेला गया है। 2019 में मोदी लहर के बावजूद लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू 76372 वोटों से जीते थे।
2019 की बात करें, तो इस बार 1.89 फीसदी कम मतदान इस लोकसभा सीट पर हुआ है। 2019 में 62 फीसदी मतदान में कांग्रेस इस सीट से अच्छे अंतर से जीती थी। लेकिन इस बार 10 लाख 57 हजार 34 लोगों ने वोटिंग की है। कम वोटिंग का कारण गर्मी भी कहा जा रहा है। इस बार 5 लाख 80 हजार 468 पुरुषों और 4 लाख 76 हजार 530 महिलाओं ने वोटिंग की है। वोटिंग करने वालों में 36 थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। दाखा विस सीट पर 62.51 फीसदी सबसे अधिक, वेस्ट में 52.30 प्रतिशत सबसे कम वोटिंग हुई है। कम वोटिंग के कारण सभी प्रत्याशियों के समीकरण बिगड़े नजर आ रहे हैं। कोई इसे पक्ष, तो कोई विपक्ष में बता रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें पंजाब, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।