Honoring Ceremony Of Newly Sarpanch: पंजाब के लुधियाना में 19 जिलों के 10,031 सरपंचों को शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे हैं। सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हैं। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य पार्टी के नेता कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी को बने हुए 12 साल हुए हैं। हमने कई चुनाव लड़े। एक MLA बनना आसान है, जबकि सरपंच बनना मुश्किल। सरपंच बनने पर आप सभी को बधाई। आपको जनता ने चुना है इसलिए अपने गांव व लोगों के लिए काम करना है। क्योंकि आपको यह सेवा का मौका मिला है। ऊपर वाला आपके जरिये आपके गांव का भला करना चाहता है।
गांव से नशा खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाएं
इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा लोगों ने आपके ऊपर भरोसा जताया है। इसलिए लोगों के लिए अपने गांव के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। गांव से नशा खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाएं।
सीएम मान का संबोधन
वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि हमें गांवों नशा मुक्त बनाना है। सरपंचों ने गांवों की सूरत बदलनी है। सरकार की तरफ से उन्हें पूरी मदद दी जाएगी। गांव के लोगों पता रहता है कि कौन नशा बेचता है और कौन खरीदता है। गांवों में एकता कायम रखनी है। 45 हजार युवाओं को नौकरियां दी हैं। बिजली फ्री कर दी है।
157 बच्चों ने पास की आईआईटी की परीक्षा
आगे भगवंत मान ने कहा गरीबी का स्तर उठाने के लिए सबसे अच्छा तरीका शिक्षा है। हम आपके बच्चों को पढ़ाएंगे। दिल्ली के बाद पहली बार हुआ है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के 157 बच्चे आईआईटी की परीक्षा पास कर गए हैं।
उपचुनाव के बाद पंचों को दिलाई जाएगी शपथ
राज्य में 4 जिलों के 3200 सरपंचों और सभी 23 जिलों के 81 हजार 808 पंचों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। इन जिलों में होशियारपुर, गुरदासपुर, मुक्तसर और बरनाला शामिल हैं। यहां 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को मतगणना होनी है। राज्य के 23 जिलों में 13,147 ग्राम पंचायतें हैं।
ये भी पढ़ें- हेलमेट को लेकर बड़ा फरमान! अब सिख महिलाओं के लिए भी पहनना अनिवार्य
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines