LPG tanker explosion: होशियारपुर–जालंधर मार्ग पर स्थित गांव मंडियाला के नजदीक एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब एक एलपीजी टैंकर में विस्फोट हो गया। हादसे में लगभग 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए जबकि 2 कि मौत हो गई है। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल, होशियारपुर ले जाया गया और राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए होशियारपुर फायर ब्रिगेड के अलावा दसूहा, फगवाड़ा और जालंधर से भी अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए।
जालंधर-होशियापुर रोड को किया बंद
घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक ब्रम शंकर जिम्पा और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है। हादसे वाले मार्ग को तुरंत बंद कर दिया गया ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है, जो स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है।
गैस के निशानों की जांच करने के निर्देश
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नसराला डिपो के अधिकारियों को गैस के निशानों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिन घायलों की हालत गंभीर है उन्हें उच्च स्तरीय अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है, जबकि बाकी का इलाज सिविल अस्पताल होशियारपुर में चल रहा है। घायलों के उपचार में कोई कमी न रहे, इसके लिए अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है।
हादसे वाले क्षेत्र में न जाएं लोग
सिविल सर्जन सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे हादसे वाले क्षेत्र की ओर न जाएं और राहत कार्यों में प्रशासन का सहयोग करें। कैबिनेट मंत्री, विधायक व डिप्टी कमिश्नर ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि घायलों की पूरी देखभाल की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन पीड़ितों व उनके परिवारों के साथ खड़ा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines