पंजाब में लुधियाना कोर्ट परिसर के पास माल गोदाम में धमाका, एक स्वीपर घायल, पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Punjab News, Ludhiana district court, Explosion In Court

Punjab News

विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में लुधियाना जिला अदालत के पास बने माल गोदाम में गुरुवार सुबह धमाका हो गया। इसके चलते एक सफाई कर्मचारी घायल हो गया। धमाके से गोदाम में लगी कांच की खिड़कियां टूट गईं। घायल सफाई कर्मी का इलाज कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि गुरुवार को लुधियाना के जिला अदालत परिसर के पास एक गोदाम में कचरे के ढेर में आग लगने के बाद कम तीव्रता का विस्फोट हुआ। विस्फोट से अदालत परिसर में लोगों में दहशत फैल गई और कांच की खिड़की भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1666736146804617217?s=20

कचरे में लगाई थी आग

अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब एक सफाईकर्मी ने गोदाम में कचरे के ढेर में आग लगा दी। ऐसा लगता है कि कचरे में कांच की बोतलें तापमान में वृद्धि के कारण फट गईं। जिससे मामूली विस्फोट हुआ। इस घटना में सफाई कर्मचारी के पैर में मामूली चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है। धमाके के बाद पुलिस की एक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ