पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा से कथित दुष्कर्म की अफवाह के बाद शुरू हुआ हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार से जारी छात्रों का विरोध प्रदर्शन रविवार को और उग्र हो गया. गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाहर नेशनल हाईवे जाम कर दिया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी हुई, जिसमें पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना को लेकर एलपीयू के छात्र विंग के डीन सौरभ लखनपाल ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरा विवाद सिर्फ और सिर्फ अफवाहों के आधार पर खड़ा किया गया है.
यह भी पढ़ें : 2000 स्टूडेंट्स, तोड़फोड़, आगजनी, हाईवे जाम… पंजाब के जालंधर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी में क्यों मचा है बवाल?
डीन ने कहा कि जब छात्रों ने इस मामले को पहली बार प्रशासन के संज्ञान में लाया था, तब प्रबंधन ने इसे पूरी गंभीरता से लिया था. लेकिन जैसे-जैसे मामले की पड़ताल की गई, यह साफ हो गया कि यह पूरी तरह अफवाहों से प्रेरित है.
कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई
जालंधर के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि हाईवे पर स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं और पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है. पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए छात्र प्रतिनिधियों और एलपीयू प्रबंधन के बीच हाईवे पर ही बातचीत कराई, लेकिन यह चर्चा बेनतीजा रही. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर एसआईटी (SIT) गठित कर दी गई है, लेकिन कई छात्र अब अपने प्रतिनिधियों की बात सुनने को भी तैयार नहीं हैं.
वहीं, प्रदर्शन में शामिल छात्रों का आरोप है कि माहौल बिगाड़ने का काम बाहरी तत्वों ने किया है. छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से जवाबदेही और स्पष्ट बातचीत की मांग कर रहे थे, लेकिन रात में कुछ बाहरी लोग आए जिन्होंने यूनिवर्सिटी की संपत्ति और वाहनों में तोड़फोड़ की.
दूसरी ओर, एलपीयू प्रशासन ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है.प्रशासन के अनुसार, छात्रों की हर मांग को समय रहते पूरा किया गया. छात्रों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग रखी तो उन्हें फुटेज दिखाई गई. इसके अलावा वे जिस खास कमरे को देखना चाहते थे, उन्हें वहां भी ले जाया गया. यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह झूठी, निराधार और मनगढ़ंत हैं. कुछ असामाजिक तत्व कैंपस का माहौल खराब करने के लिए भ्रम फैला रहे हैं. .
रविवार को पुलिस ने इस मामले में औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली. जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने पुष्टि की कि हॉस्टल (G-3) में रहने वाली एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की घटना तीन दिन पहले हुई थी . घटना के बाद पीड़िता अपने घर लौट गई है . पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है . डीआईजी ने बताया कि मामले की पूरी जांच साइंटिफिक तरीके से डिजिटल और तकनीकी सबूतों के आधार पर होगी और छात्र प्रतिनिधियों को भी जांच प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा .
इसके अलावा छात्रों ने करीब 15 दिन पहले तेलंगाना के एक छात्र की खुदकुशी का मामला और हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी उठाई है, जिस पर पुलिस ने अलग से जांच शुरू कर दी है . तनाव को खत्म करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच लगातार बातचीत की कोशिशें जारी हैं .
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines