Love Drama Like Sholay, कपूरथला: पंजाब के कपूरथला से एक दिलचस्प घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ का फेमस वीरू वाला क्रिएट किया और पानी की टंकी पर चढ़ गया और अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद करने लगा। ये घटना रविवार की है।
वीरू की तरह आत्महत्या की धमकी
पानी की टंकी पर चढ़े इस युवक ने आम जनता समेत पुलिस तक को नाकों चने चबाए हैं। पानी की टंकी पर चढ़कर आशिक युवक अपनी प्रेमिका के साथ शादी करवाने की मांग करने लगा। साथ ही जिद पर अड़ गया कि अगर उस लड़की की शादी उससे नहीं हुई तो वो टंकी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लेगा। युवक का ये वीरू वाला हाईवॉल्टेज ड्रामा घंटों तक चला।
पुलिस ने उतारा नीचे
युवक की नौटंकी देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतारा दिया।
यह भी पढ़ें: नशे और अपराध पर पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई; डेढ़ साल में 753 गैंगस्टरों को दिखाया जेल का रास्ता
पुलिस का बयान
थाना सिटी के SHO अमनदीप नाहर ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि टंकी पर चढ़कर लोगों को धमकाने वाले युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान बकरखाना चौक के निवासी गुरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। उनसे ये सारा नाटक अपने घर के पास रहने वाली एक लड़की से शादी करने के लिए की थी। हालांकि वो लड़की अभी नबालिग है। लेकिन युवक उससे शादी करने की जिद कर रहा है।
वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, साथ ही कमेंट में लोग इस घटना को फिल्म ‘शोले’ के वीरू सीन से मैच कर रहे है।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 hr ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
14 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines