Lok Sabha Election 2024: पंजाब में 100 पार उम्र के 5004 वोटर, 205 वोटरों की ऐज 120 से ज़्यादा

Punjab Voters Age Report Card: पंजाब के 2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स इस बार मतदान करेंगे। किस उम्र के कितने वोटर्स हैं, इसकी जानकारी सामने आई है। पंजाब में 100 से 120 साल की उम्र के कई वोटर्स हैं। 120 से ज्यादा उम्र के वोटर्स भी बताए जा रहे हैं। पढ़ें रिपोर्ट कार्ड…

Punjab Voters Age Report Card

Punjab Voters Age Report Card

Punjab Voters Age Report Card: पंजाब में 100 से 119 साल की उम्र के 5004 वोटर हैं, जबकि 205 वोटरों की उम्र 120 साल से ज़्यादा है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार, 85 साल से ज़्यादा की उम्र वाले सभी वोटर अपने घर से वोट डाल सकते हैं और इस मकसद के लिए पहले ही सभी जि़ला निर्वाचन अधिकारियों-कम-डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

लुधियाना में सबसे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग

सिबिन सी ने बताया कि 1 मार्च 2024 तक 100 से 109 साल की उम्र वाले 1917 पुरुष और 2928 औरतें वोटर्स हैं। इसी तरह 110 से 119 साल तक के 59 पुरुष और 100 औरतें वोटर हैं। 100 से 119 साल की उम्र तक के कुल वोटरों की संख्या 5004 है। इसी तरह 120 साल से अधिक उम्र वाले 205 वोटरों में से 122 पुरुष और 83 औरतें वोटर हैं। 120 साल से अधिक उम्र वाले सबसे ज़्यादा 77 पुरुष और 34 औरतें लुधियाना जिले में और इसके बाद 24 पुरुष और 25 औरतें फिरोजपुर जिले में हैं।

विज्ञापन

पंजाब में 2 करोड़ से ज्यादा कुल वोटर्स

पहली बार वोट डालने वाले वोटरों संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 मार्च 2024 तक राज्य में कुल 4 लाख 89 हज़ार 631 वोटर 18-19 साल उम्र वर्ग के हैं। इनमें 16 ट्रांसजेंडर वोटर भी शामिल हैं। 2 लाख 93 हज़ार 100 वोटर लड़के और 1 लाख 96 हज़ार 515 वोटर लड़कियां हैं।

बता दें कि कि पंजाब में कुल 2 करोड़ 12 लाख 71 हज़ार 246 वोटर हैं। इनमें 1 करोड़ 11 लाख 92 हज़ार 959 पुरुष वोटर हैं, जबकि 1 करोड़ 77 हज़ार 543 औरतें वोटर हैं। सिबिन सी ने पंजाब के समूह वोटरों से अपील की है कि वह वोट के अधिकार का बढ़-चढक़र प्रयोग करें और ‘इस वार 70 पार’ के नारे को अमली जामा पहनाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ