हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अगले 2 हफ्ते में पंजाब लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी 'आप', केजरीवाल ने लगाई आखिरी मुहर

Punjab Lok Sabha Election 2024: अरविंद केजरीवाल पंजाब के खन्ना में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। केजरीवाल ने लोगों से लोकसभा चुनावों के लिए समर्थन मांगा।

विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के खन्ना में सभा को संबोधित किया।

Punjab Lok Sabha Election 2024: पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। शनिवार को आप के संस्थापक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस पर अपनी आखिरी मुहर लगा दी है। केजरीवाल ने कहा कि अगले 10 से 15 दिनों के भीतर वह पंजाब लोकसभा के लिए पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगे।

केजरीवाल की अपील, सभी 14 सीटों पर ‘आप’ की जीत करें सुनिश्चित

पंजाब के खन्ना इलाके में एक सभा में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा कि करीब दो साल पहले आपने विधानसभा चुनावों में मुझे आशीर्वाद दिया था। आपने आप पार्टी को कुल 117 विधानसभा सीटों में 92 सीटों पर जीताया था। आपने पंजाब में इतिहास बनाया था, आज मैं फिर हाथ जोड़कर आपसे लोकसभा चुनावों के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं।  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपको पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट और एक चंड़ीगढ़ सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करनी है।

विज्ञापन

I.N.D.I.A गठबंधन का ढह रहा किला

बता दें इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान पंजाब में आप पार्टी द्वारा अकेले चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा की सभी सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने कुल करीब 40 प्रत्याशियों के नाम शॉर्ट लिस्ट कर लिए हैं। अब आप संस्थापक अरविंद केजरीवाल की हरी झंडी मिलने के बाद अगले 10 से 15 दिनों में पार्टी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। इससे पहले वेस्ट बंगाल में टीएमसी प्रमुख ममत बनर्जी ने लोकसभा चुनावों में सीट शेयरिंग से इनकार कर चुकी हैं। अब पंजाब में आप का अकेले चुनाव लड़ना भी तय है। ऐसे में लगातार इंडिया गठबंधन का किला ढहता जा रहा है। इससे पहले बिहार में एनडीए की सरकार का गठन पहले ही हो चुका है। बता दें साल 2019 में बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने लोकसभा में कुल 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने 533 गलत बिलों के लिए ठोका 3 करोड़ जुर्माना, ’बिल लाओ इनाम पाओ’के विजेताओं को बांटे इनाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola