---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

ऐप डाउनलोड किया, फोन हैक हुआ और वायरल हो गई अश्लील फोटो… 43 लाख चूना भी लगा

Loan App Download Fraud: पंजाब के चंडीगढ़ से साइबर क्राइम का एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक महिला को लोन ऐप डाउनलोड करना काफी मंहगा पड़ गया है। महिला ने यहां ऐप डाउनलॉड किया वहां उसका फोन हैक हो गया। हैकर ने महिला की सारी तस्वीरे चोरी कर ली और उनके साथ […]

---विज्ञापन---

Loan App Download Fraud: पंजाब के चंडीगढ़ से साइबर क्राइम का एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक महिला को लोन ऐप डाउनलोड करना काफी मंहगा पड़ गया है। महिला ने यहां ऐप डाउनलॉड किया वहां उसका फोन हैक हो गया। हैकर ने महिला की सारी तस्वीरे चोरी कर ली और उनके साथ छेड़छाड़ करके उसे अश्लील बना दिया। इसके बाद इन तस्वीरों के जरिए वो महिला को ब्लैकमेल करने लगा और 43 लाख से अधिक रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

डाउनलॉड किया ऐप

महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एक दिन उसके फोन पर ‘रियल मनी ऐप’ की नोटिफिकेशन आई थी। जैसे ही नोटिफिकेशन देखने के लिए महिला ने ऐप के OK बटन पर क्लिक किया। ऐप डाउनलॉड होने लगा। इसके बाद महिला ने ऐप द्वारा मांगे गए खाता नंबर, मोबाइल नंबर सहित बाकी कुछ डिटेल्स कॉलम में भर दिया। जैसे ही महिला ने ये प्रोसेस पूरा किया उसके खाते में 1800 रुपए आ गए। इसके बाद महिला को पता चला कि ये लोन पैसे है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: AI कैसा रोकेगा सड़क हादसे, 4 कंपनियों ने समझाया, जिनके साथ पंजाब ने हाथ मिलाया

विदेश के नंबर से मैसेज

महिला ने आगे बताया कि इसके 3 दिन बाद ऐप की तरफ से एक और नोटिफिकेशन आया। इस बार नोटिफिकेशन में सी मनी, हेलो कैश, सी कैश, डी मनी, टी लोन, यू कैश, लिविंग लोन, लोन प्लाट जैसे ऑपशनल चीजे आई थी। जिसे महिला पहले की तरह ही OK कर दिया। इसके बाद महिला के फोन नंबर पर कई वाट्सएप और विदेश के नंबर से मैसेज आने लगे।

---विज्ञापन---

अश्लील फोटो वायरल/ लाखों की ठगी

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके फोन को हैक कर लिया और उसकी सारी फोटो चुरा ली। इसके बाद आरोपी सभी तस्वीरों को एडिट कर उसे अश्लील बना दिया और महिला के कांटेक्ट लिस्ट में शामिल सभी लोगों को भेजने लगा। महिला के कुछ जानकार लोगों उसे इस बारे में बताया। महिला ने उनसे लोन ऐप वाली बात बताई, जिसके बाद लोगों उससे कहा कि वो उनका पैसा वापस कर दे। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकी की दी कि अगर उसने 71 लाख रुपए नहीं दिए तो वो ये फोटो हर जगह वायरल कर देगा। महिला ने डर से 71 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। जिसमें से आरोपी ने 27 लाख का रुपये का लोन के रूप मे दिए थे। लेकिन, बाकी के 43 लाख 81 हजार 920 रुपये उसे अब तक वापस नहीं हुए।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2023 08:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola