Live Worm Crawling In Pizza: अगर आप भी पिज्जा खाने के शौकीन हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। अक्सर आपने होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट के खाने के समानों में कॉकरोच और बाकी तरह के किड़े निकलने की खबरें पढ़ी या सुनी होंगी। ऐसा ही एक ताजा मामला पंजाब के अमृतसर से सामने आया है। अमृतसर के एक फेमस रेस्टोरेंट में उस वक्त हंगामा मच गया जब, एक परिवार को ऑडर किये हुए पिज्जा में जिंदा कीड़ा मिला।
पिज्जा पर रेंगता मिला जिंदा किड़ा
ये मामला 24 अक्टूबर यानी दशहरा वाले दिन है। दशहरा के मौके को सेलिब्रेट करने के लिए दिलजीत शर्मा अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां उन्होंने पिज्जा आर्डर किया गया। वेटर ने पिज्जा उनके टेबल पर रखा और चला गया। जब बच्चे पिज्जा खाने के लिए गए तो उन्होंने देखा कि पिज्जा पर जिंदा कीड़ा रेंग रहा है। बस फिर क्या था, दिलजीत शर्मा के परिवार ने पहले इसका वीडियो बनाया है। इसके बाद रेस्टोरेंट में हंगामा खड़ा कर दिया। परिवार ने रेस्टोरेंट के प्रबंधकों के साथ लड़ाई भी की।
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी के मंत्री के घर ED की रेड, घोटाले से कनेक्शन आया सामने, 8 ठिकानों को खंगाल रही एजेंसी
स्वस्थ्य विभाग ने लिया एक्शन
परिवार वालों ने रेस्टोरेंट और उसके प्रबंधकों के खिलाफ संबंधत विभाग में शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, इस मामलों के लेकर रेस्टोरेंट प्रबंधकों ने परिवार वालों से माफी मांग ली है और साथ ही कहा कि वो आगे से ध्यान रखेंगे कि इस तरह की गलती दोबारा न हो। इस घटना की सूचना मिलते ही स्वस्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया। स्वस्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंच कर पूरे रेस्टोरेंट की जांच की। इसके बाद रेस्टोरेंट को नोटिस जारी कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
18 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines