मैं अब मिस यूनिवर्स का क्राउन जीतना चाहती हूं: श्वेता शारदा

LIVA Miss Diva Universe 2023 Shweta Sharda

LIVA Miss Diva Universe 2023 Shweta Sharda

विज्ञापन

LIVA Miss Diva Universe 2023 Shweta Sharda reached Chandigarh, चंडीगढ़: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ की 22 साल की श्वेता शारदा ने हाल ही में LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2023 का ताज अपने नाम किया है। इसी के साथ श्वेता शारदा अब आने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिसके लिए वो बेहद एक्साइडेट हैं। LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2023 का ताज जीतने के बाद श्वेता शारदा मंगलवार को अपने होम टाउन चंडीगढ़ पहुंची। जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस प्रेसवार्ता में उन्होंने अपने सपने, संषर्घ, जीत और लाइफस्टाइल के बारें में खुलकर बात की।

मिस यूनिवर्स का क्राउन जीतने की चाहत

श्वेता शारदा के ताज जीतकर आने पर चंडीगढ़ में उनका काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद द ललित चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें ब्यूटी क्वीन श्वेता ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, “मिस दिवा इंडिया पेजेंट जीतने की खुशी एक अलग ही तरह की भावना है। जब मैंने ये ताज जीता वो पल मेरे लिए बहुत ही खास था, क्योंकि मैंने ये सपना काफी लंबे समय से देख रही थी। अब मैं अपनी आगे की सफर के लिए पूरी तरह से हूं। मैं चाहती हूं कि मैं अब मिस यूनिवर्स का क्राउन जीतकर भारत और अपने परिवार को गौरवान्वित करूं।”

विज्ञापन

टीवी शो में दिखाया दम

बता दें कि श्वेता शारदा की मां एक सिंगल पैरेंट है। 16 साल की उम्र में वो अपनी मां के साथ चंडीगढ़ से मुंबई सिफ्ट हो गई थी। जहां उन्होंने अपने सपनों की उड़ान भरी। LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2023 का ताज जीतने से पहले श्वेता शारदा ‘DID’, ‘डांस दीवाने’, ‘Dance +’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे पॉपुलर टीवी शो का हिस्सा रही हैं। जहां उन्हें लोगों ने काफी पसंद भी किया है। इसके अलावा श्वेता ने टाइम्स मिस बॉडी ब्यूटीफुल और टाइम्स मिस टैलेंटेड का टाइटल भी अपने नाम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ