Liquor Scam Case: पंजाब के मोहाली से आप (AAP) विधायक कुलवंत सिंह के सेक्टर 71 स्थित घर पर ईडी ने छापेमारी की है। विधायक के घर कथित शराब घोटाले मामले में ED की तरफ से छापेमारी की गई। अमृतसर , लुधियाना और मोहाली में शराब के कारोबारियों के घर पर भी ईडी कार्रवाई कर रही है।
AAP विधायक के घर छापेमारी पर बिक्रम सिंह मजीठिया का ट्वीट
आम आदमी पार्टी के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह के घर पर ईडी की रेड को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Shiromani Akali Dal leader Bikram Singh Majithia) ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ”दिल्ली और पंजाब के शराब घोटाले में आप विधायक कुलवंत सिंह पर ईडी ने छापेमारी की है। दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन करने के बाद अब ईडी ने इस शराब घोटाले के पंजाब लिंक पर काम करना शुरू कर दिया है। पंजाब एक्साइज घोटाले में हुए 550 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए यह कवायद जरूरी है। इस घोटाले में सीएम भगवंत मान, हरपाल चीमा मुख्य दोषी हैं और मुख्य लाभार्थी आम आदमी पार्टी है।”
यह भी पढ़ेंः गुरदासपुर में ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे युवक की मौत के बाद CM मान ने उठाया बड़ा कदम
बड़े रियल एस्टेट कारोबारी हैं कुलवंत सिंह
कुलवंत सिंह पंजाब के मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। सिंह पंजाब के बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों में भी शुमार हैं। वह पंजाब विधानसभा के सबसे अमीर विधायक भी माने जाते हैं। इस बीच कुलवंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। विधायक के घर छापेमारी से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी समन भेजा है। अमृतसर, लुधियाना और मोहाली में शराब के कारोबारियों के घर पर भी ईडी कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
3 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
5 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
6 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines