हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चंडीगढ़ कोर्ट में किसे मारने निकले थे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन बदमाश, पुलिस ने दबोचे

Lawrence Bishnoi Gang: पुलिस ने तीन शूटरों सनी, उमंग और कैलाश को गिरफ्तार किया है। वह चंडीगढ़ कोर्ट में गैंगस्टर भूप्पी राणा की हत्या की साजिश रच रहे थे। तीनों का इस वारदात को वकील और लड़की के भेष में अंजाम देने की योजना थी। भूप्पी राणा की लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी है, दोनों के बीच लंबे समय से गैंगवार चल रही है।

विज्ञापन
पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में आतंक है। आए दिन बड़ी वारदातों को अंजाम दे यह अपनी दहशत बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ता। ताजा मामले में गैंग के लोगों ने चंडीगढ़ कोर्ट में गैंगस्टर भूप्पी राणा की हत्या करने की साजिश रची। अभी वह इसे अंजाम देने ही वाले थे कि इससे पहले दो राज्यों की पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों को धर-दबोचा है।

भूप्पी राणा की कोर्ट में हत्या करने का प्लान

विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस और चंडीगढ़ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन की संयुक्त टीम को सूचना मिली की लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग चंडीगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की तो फोन सर्विलांस से पता चला कि तीन शूटरों सनी, उमंग और कैलाश गैंगस्टर भूप्पी राणा की हत्या की साजिश रच रहे हैं। शूटरों ने चंडीगढ़ कोर्ट में भूप्पी राणा की पेश के दौरान हत्या करने की योजना बनाई थी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के रघुबीर नगर में हफ्ता वसूली को लेकर हंगामा, कार फूंकी, SHO समेत दो पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन

लड़की का भेष बनाकर करनी थी हत्या

पुलिस के अनुसार तीनों ने वकील की ड्रेस और लड़कियों के कपड़े खरीदे। उनकी योजना थी कि चंडीगढ़ कोर्ट में जब पुलिस भूप्पी राणा को लेकर पहुंचती तो उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर देते। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह नाकेबंदी की। इस दौरान चंडीगढ़ सेक्टर 43 के पास शक के आधार पर स्कूटर सवार तीन लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख तीनों फरार होने लगे। कुछ दूर पीछा कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। छानबीन में उनसे वकील की ड्रेस, लड़की के कपड़े बरामद हुए हैं। तीनों ने भूप्पी की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया। स्कूटर को भी कब्जे में लेकर उसके नंबर से उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन है विक्रम बराड़, जिसे राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान से क्या है कनेक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola