पंजाब सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर लाठीचार्ज, इन मांगों के लिए था प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते पुलिसकर्मी

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते पुलिसकर्मी

पंजाब: संगरूर में बुधवार को सीएम भगवंत मान के आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे कृषि मजदूरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कुछ मजदूर घायल भी हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मजदूर भारतीय खेत मजदूर यूनियन की अगुआई में प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ani_digital/status/1597955505632473088?s=20&t=wQTarA56sbbBzyRmcsVskg

विज्ञापन

बुधवार को पूरे पंजाब से बड़ी संख्या में मजदूर महिलाएं और नौजवान प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम आवास की तरफ बढ़ने लगे। यह लोग सीएम से मिलना चाहते थे। इस दौरान मजदूरों को पुलिस ने सीएम आवास से करीब एक किलोमीटर पहले बैरिकेडिंग कर रोक लिया। मजदूरों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पहले उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई किसान और मजदूर घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कपास और धान की फसल को बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। मजदूरों को सालभर में रोजगार की गारंटी दी जाए। दिहाड़ी 250 रुपए से बढ़ाकर 700 रुपए की जाए। मजदूरों को घर बनाने-रहने के लिए पंचायती जमीन सस्ते रेट पर दी जाए। बेघर जरूरतमंद मजदूरों को घर बनाने के लिए प्लाट दिए जाएं। अलॉट प्लाटों के कब्जे दिए जाएं। मजदूरों के कर्ज माफ किए जाएं। विधवा, बुढ़ापा और दिव्यांगों को मिलने वाली रकम बढ़ाकर 5 हजार रुपए की जाए, आदि।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ