आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने गुरुवार को बीजेपी सरकार द्वारा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप लॉन्च को लेकर सीएम पर तीखा हमला बोला और इसे महिलाओं के साथ ‘सबसे बड़ा राजनीतिक छल’ करार दिया. उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह ने पंचकूला में इस योजना और मोबाइल एप का शुभारंभ तो कर दिया, लेकिन यह लॉन्च असल में चुनावी धोखे की शुरुआत है.
‘योजना का लाभ मुश्किल से 10-12% महिलाओं तक पहुंचेगा’
ढांडा ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान बड़े मंचों से वादा किया था कि हरियाणा की हर महिला को ₹2100 प्रति माह दिया जाएगा. लेकिन अब जब योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर रही है, तो भाजपा ने अपने ही वादों से पलटते हुए उसे शर्तों और पाबंदियों में जकड़ दिया है. हरियाणा में लगभग 1.4 करोड़ महिलाएं रहती हैं, लेकिन इस योजना का लाभ मुश्किल से 10-12 प्रतिशत महिलाओं तक ही पहुंचेगा. बाकी करोड़ों महिलाओं के हाथ खाली रह जाएंगे.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी’ के नाम पर महिलाओं की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया है. गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आय की सीमा में फंसा दिया गया, युवतियों और छात्राओं को उम्र के नाम पर बाहर कर दिया गया, और बुजुर्ग एवं विधवा महिलाओं को योजनाओं के टकराव के बहाने दरकिनार कर दिया गया. यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के बजाय उन्हें ‘शर्तों के पिंजरे’ में बंद करने का राजनीतिक प्रयास है.
चुनाव से पहले महिलाओं को किया जा रहा भ्रमित
ढांडा ने कहा कि यह कोई कल्याणकारी योजना नहीं, बल्कि चुनाव से पहले महिलाओं को भ्रमित करने का उपकरण है. भाजपा जानती है कि जनता अब उसके झूठे दावों पर भरोसा नहीं करती, इसलिए वह योजनाओं को आधा-अधूरा रखकर प्रचार के जरिए लाभ उठाना चाहती है.
यह भी पढ़ें- पंजाब में पहले दिन 1480 परिवारों ने कराया CM Health Scheme में रजिस्ट्रेशन, हर नागरिक को मिलेगा 10 लाख का बीमा
उन्होंने कहा कि महिलाओं से किए गए वादे को भाजपा ने तोड़ दिया है और अब केवल मोबाइल एप लॉन्च और फोटो सेशन के जरिए अपनी नाकामी को ढकने की कोशिश कर रही है.
आम आदमी पार्टी का स्पष्ट कहना है कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के अधिकारों और उम्मीदों के साथ विश्वासघात किया है. हरियाणा की महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा किया, लेकिन बदले में उन्हें केवल छल, झूठ और धोखा ही मिल रहा है. जनता अब यह सब समझ चुकी है और आने वाले समय भाजपा को इसका करारा जवाब देगी.
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines