---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

क्या Sunday को फ्री हो जाएगा पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा? किसानों का NHAI को अल्टीमेटम

Kisan Mazdoor Union Given Ultimatum to NHAI: पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल को लेकर किसान मजदूर यूनियन ने NHAI को चेतावनी दी है।

---खबर नीचे जारी है---

Kisan Mazdoor Union Given Ultimatum to NHAI: पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य का सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल रविवार को फ्री होने वाला है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि यह काम सरकार द्वारा किया जा रहा है, तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल यह एक चेतावनी है, जो किसान मजदूर यूनियन ने NHAI को दी है। किसान मजदूर यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शनिवार को लाडवाल टोल प्लाजा के पुराने रेट दोबारा लागू नहीं हुए तो वह रविवार को इस प्लाजा से फ्री में गाड़ियों को पास करेंगे।

किसानों का NHAI को अल्टीमेटम

किसानों ने बताया कि उन्होंने NHAI को शनिवार तक का अल्टीमेटम दिया है। किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि अगर NHAI ने शनिवार तक लाडोवाल टोल प्लाजा के पुराने रेट को दोबारा लागू नहीं किया, तो रविवार को इस टोल प्लाजा पर किसान धरना देंगे और लोगों की गाड़ियों को फ्री में निकालेंगे यानी रविवार को लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कर दिया जाएगा। किसानों ने NHAI को यह अल्टीमेटम सोशल मीडिया के जरिए दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: उपचुनाव के लिए पंजाब CM बदलेंगे अपना ठिकाना, परिवार के साथ जालंधर में शिफ्ट होंगे भगवंत मान

लोडवाल टोल प्लाजा की दरे

किसानों का कहना है कि NHAI द्वारा एक साल में NH-44 पर स्थित लोडवाल टोल प्लाजा की दरों को तीन बार बढ़ाया जा चुका है। वर्तमान में लोडवाल टोल प्लाजा पर पंजाब के बाकी जगहों के मुकाबले सबसे महंगा रोड टैक्स वसूला जा रहा है। लोडवाल टोल प्लाजा के इस महंगे टैक्स रेट को लोगों में काफी गुस्सा है। इसके बाद भी NHAI हर साल इन प्लाजा के टोल टैक्स को बढ़ाए जा रहा है। अब भारतीय किसान मजदूर यूनियन इसका विरोध कर रही है। इसी विरोध के तहत यूनियन ने NHAI को रेट कम करने का अल्टीमेटम दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 15, 2024 07:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola