करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, जीरो लाइन पर अरदास के लिए जा रहे सिख जत्थे को BSF ने रोका

करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोलने की मांग को लेकर डेरा बाबा नानक में जीरो लाइन की ओर जा रहे ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के नेतृत्व वाले सिख जत्थे को BSF ने रोक दिया.

करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, जीरो लाइन पर अरदास के लिए जा रहे सिख जत्थे को BSF ने रोका

डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोलने की मांग को लेकर सिख श्रद्धालु की अरदास. (Image- AI Generated)

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सोमवार को अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के नेतृत्व में सिख श्रद्धालुओं के एक जत्थे को जीरो लाइन की ओर जाने से रोक दिया. यह जत्था करतारपुर कॉरिडोर को जल्द दोबारा खोलने की मांग को लेकर वहां अरदास करने जा रहा था.

विज्ञापन

पाकिस्तान से निकला कीर्तन

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डेरा बाबा नानक पहुंचे थे. भारत और पाकिस्तान के सिख समुदायों की ओर से करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग को लेकर जीरो लाइन के दोनों ओर संयुक्त अरदास का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यह कार्यक्रम पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निमंत्रण पर रखा गया था. गड़गज के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से श्री गुरु नानक देव के ज्योति जोत दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब (करतारपुर साहिब) से जीरो लाइन तक नगर कीर्तन निकाला गया.

विज्ञापन

BSF ने रोका श्रद्धालुओं को

वहीं, भारत की तरफ गड़गज की अपील पर बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु डेरा बाबा नानक में इकट्ठा हुए. इसके बाद उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था जीरो लाइन की ओर अरदास के लिए रवाना हुआ. हालांकि, BSF ने जत्थे को आगे जाने से रोक दिया. इसके बाद गड़गज ने मीडिया से बातचीत में इस पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि सिख श्रद्धालुओं को जीरो लाइन पर अरदास करने से रोकना उचित नहीं है. उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर को जल्द दोबारा खोलने की मांग भी दोहराई. उनका कहना है कि कॉरिडोर के दोबारा खुलने से सिख श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब के दर्शन करने का अवसर मिल सकेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ