सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या अमृतपाल सिंह मेहरों ने करवाई। उसने एक वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली है। इतना ही नहीं, अब कई इंफ्लुएंसर सामने आ रही हैं और कह रही हैं कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। एक इंफ्लुएंसर का कहना है कि धमकी देते हुए कहा गया कि हर बार शव का मिलना जरूरी नहीं है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या से हड़कंप मच गया है। हत्या का मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों ने कहा कि ‘अश्लील’ वीडियो बनाने की वजह से ही उसे निशाना बनाया गया। वहीं अब सिमरप्रीत कौर उर्फ ‘प्रीत जट्टी’ और दीपिका लूथरा समेत कई नए लोगों को भी धमकी दी गई है।
अब किसे मिली धमकी?
14 जून को सिमरप्रीत कौर उर्फ ‘प्रीत जट्टी’, जो पंजाब के तरनतारन की एक लोकप्रिय इंफ्लुएंसर हैं, को भी धमकी मिली। सिमरप्रीत कौर के इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सिमरप्रीत का कहना है कि ज्योतिष का प्रचार करने पर उसे जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देते हुए कहा गया कि इस तरह के वीडियो वह पोस्ट न करे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि उनका 5 महीने का बच्चा है।
माफी मांगने के बाद भी है डर
वहीं, अमृतसर की दीपिका लूथरा को भी जान से मारने की धमकी मिली। दीपिका ने कहा कि जिस पोस्ट को लेकर आपत्ति जताई गई थी, उसे उन्होंने हटा दिया है। उन्होंने माफी भी मांग ली, लेकिन उन्हें अभी भी खतरा है। उनका कहना है कि मेहरों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि हर बार शव मिलना जरूरी नहीं है।
वहीं, पंजाब पुलिस का कहना है कि अमृतपाल सिंह देश छोड़कर भाग गया है और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। धमकी देने के बाद भारत में उसके चार इंस्टाग्राम हैंडल और ‘कौम दे राखे’ के अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया गया है। ब्लॉक किए गए अकाउंट हैं — amritpalsinghmehron, amritpalsingh_mehron, amritpal.singh.mehron और kaum.de.rakhe — जिन्हें भारत में नहीं देखा जा सकता।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
9 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
13 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines