Punjab Kabaddi Player Hardeep Singh Murder Case Updates: पंजाब से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। कूपरथला में बदमाशों ने एक बॉडी बिल्डर युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया। हत्यारों ने युवक के माता-पिता को ताना मारते हुए कहा कि ये रहा तुम्हारा शेर पुतर। इस केस में पिता ने मुख्य आरोपी की शिनाख्त की है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने छह नामजद लागों पर केस दर्ज किया है। अब हत्याकांड पर सियासत भी शुरू हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मृतक युवक की फोटो पोस्ट करते हुए भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है।
दोनों गुटों के बीच चल रहा था विवाद
यह वारदात कपूरथला की ढिलवां थाना क्षेत्र के ढिलवां पत्ती लाधू की है। यहां रहने वाले गुरुनाम सिंह का आरोप है कि उनके बेटे हरदीप सिंह उर्फ दीपा का इलाके के ही एक अन्य व्यक्ति हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के संबंध में दीपा और हैप्पी दोनों के खिलाफ ढिलवां पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज थे।
रात साढ़े 10 बजे किया हमला
गुरुनाम सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपने दरवाजे पर किसी की दस्तक सुनी। इसके बाद उन्होंने छत पर जाकर मुआयना किया। तभी उन्हें हैप्पी और लगभग पांच अन्य लोगों को चिल्लाते हुए देखा। वे छत से भागकर नीचे पहुंचे तो घर के सामने उनके बेटे हरदीप की लाश मिली। हत्यारों ने कहा कि आपका बेटा मारा गया है। उसका काम पूरा हो गया है। ये रहा आपका शेर पुतर।
गुरुनाम सिंह का आरोप है कि हैप्पी और उसके लोगों ने उनके बेटे पर तलवारों और कृपाणों से हमला किया। हरदीप को जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस बोली- हम छापेमारी कर रहे
ढिलवां पुलिस स्टेशन के सहायक उप-निरीक्षक कुलदीप सिंह इस केस के विवेचक हैं। उन्होंने कहा कि हैप्पी और दीपा दोनों के खिलाफ थाने में पहले से ही कई मामले दर्ज थे। पिता की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हम उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।
सुखबीर सिंह बादल ने सरकार को घेरा
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दीपा को एक कबड्डी खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह हत्या की खबर सुनकर दुखी हैं। उन्होंने कहा कि हत्यारों की निडरता से पता चलता है कि पंजाब में जंगल राज कायम है और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पद छोड़ने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: Watch Video: साइकिल से दफ्तर पहुंचे पुलिस कमिश्रर, बोले- देखना कोई चोरी न कर ले
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
9 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines