कौन हैं 6 रुपये में 1 करोड़ की लॉटरी जीतने वाले जसमेल सिंह? इस पैसे का कहां करेंगे इस्तेमाल

Lottery Winner Jasmail Singh: 6 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट आपको एक झटके में करोड़पति बना सकती है। ऐसा ही चमत्कार पंजाब के जसमेल सिंह के साथ हुआ। उसने केवल 6 रुपये की लॉटरी खरीदी जिसमें उसने एक करोड़ रुपये जीते हैं।

Jasmail Singh lottery winner

Photo Credit- Social Media

Lottery Winner Jasmail Singh: किस्मत कब पलट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। पंजाब के एक मामूली से शख्स की किस्मत ने ऐसे ही पलटी मारी है। दरअसल, जसमेल सिंह नाम के इस शख्स ने 6 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदी, जिसमें उसका जैकपॉट निकला। इस लॉटरी में जसमेल ने एक करोड़ रुपये जीत लिए। इसके साथ ही जसमेल सिंह को हर उस समस्या का हल मिल गया जिनके लिए वह अपनी जान लेने का विचार कर रहा था। जानिए एक करोड़ जीतने वाला ये शख्स क्या करता है और वह इस पैसे का क्या करेगा?

विज्ञापन

कौन है जसमेल सिंह?

जसमेल सिंह पंजाब के मोगा में रहता है। वहां पर जसमेल दिहाड़ी मजदूरी करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके ऊपर लाखों का कर्ज है। इस कर्ज से परेशान होकर वह अपनी जान लेने के लिए भी सोचने लगा था। लेकिन अब वह केवल 6 रुपये की एक लॉटरी टिकट खरीदकर रातोंरात अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

विज्ञापन

लॉटरी के पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?

जसमेल ने फिरोजपुर जिले के जीरा में एक लॉटरी टिकट खरीदा था। टिकट खरीदने के कुछ ही देर बाद उसे एक ऐसा फोन आता है कि उसने 1 करोड़ जीत लिए हैं। मीडिया चैनल से बात करते हुए जसमेल ने बताया कि उनको 25 से 30 लाख रुपये का कर्ज चुकाना है। इस पैसे का इस्तेमाल वह अपना कर्ज उतारने के लिए करेंगे।’ इस लॉटरी से जसमेल का पूरा परिवार काफी खुश है।

विज्ञापन

उनका कहना है कि इस पैसे से हम अपने बच्चों को एक बेहतर जिंदगी देंगे। जसमेल ने कहा कि उन्होंने बहुत परेशानी झेली है अब इस पैसे से उनकी जिंदगी में बदलाव आएगा। साथ ही हमारा परिवार अब अपने साथ दूसरों की भी मदद कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिरोजपुर जिले का ये चौथा शख्स है जो राज्य लॉटरी के जरिए करोड़पति बना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ