Jalandhar West Byelection AAP Candidate Filed Nomination: पंजाब में 10 जुलाई, 2024 को उपचुनाव होने वाले है, इस चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक पारा काफी चढ़ा हुआ है। सीएम भगवंत मान भी इसके लिए काफी तैयारियां कर रहे हैं। ये उपचुनाव जालंधर की वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाला है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीते दिन AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जालंधर की वेस्ट विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।
नामांकन से पहले AAP प्रत्याशी ने छुए पिता के पैर
मोहिंदर भगत द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल करते वक्त पंजाब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री अमन अरोड़ा और AAP सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल समेत कई AAP नेता मौजूद रहे। जालंधर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले AAP प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने अपने पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मोहिंदर भगत ने भार्गव कैंप में स्थित कबीर मंदिर में माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़ें: पंजाब CM भगवंत मान ने की प्रोबेशनर IAS से मुलाकात, नए अधिकारियों को दी यह खास सलाह
भाजपा प्रत्याशी पर मोहिंदर भगत का वार
उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद मोहिंदर भगत ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता गद्दारी करने वालों को सबक सिखाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार शीतल अंगुराल की जमानत जब्त हो जाएगी।
बता दें कि AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत पंजाब के पूर्व मंत्री है। वह अकाली और भाजपा सरकार में मंत्री पर रह चुके हैं। मालूम हो कि इस उपचुनाव के लिए सीएम मान खुद की परिवार के साथ जालंधर में शिफ्ट हो गए हैं।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines