---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Jalandhar West By Election Result 2024: AAP के मोहिंदर भगत की शानदार जीत, भाजपा की करारी हार

Jalandhar West By Election Result 2024: पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव जीतने के बाद मोहिंदर भगत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

---खबर नीचे जारी है---

Jalandhar West By Election Result 2024: पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे सामने आए हैं। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़कर उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। इस उपचुनाव में भाजपा के शीतल अंगुराल और कांग्रेस की सुरिंदर कौर को जोरदार झटका लगा है। मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है। उन्हें इस उपचुनाव में कुल 55,246 वोट मिले हैं। वहीं 17,921 वोटों के साथ भाजपा के शीतल अंगुराल दूसरे नंबर पर हैं और 16,757 वोटों के साथ कांग्रेस की सुरिंदर कौर तीसरे नंबर पर हैं।

जीत के बाद क्या बोले मोहिंदर भगत?

उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद, मोहिंदर भगत ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पार्टी कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए अपनी जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जीत पार्टी की मेहनत और पंजाब के सीएम भगवंत मान की वजह से मिली है। लोगों को सरकार द्वारा किए गए काम पसंद आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी यही कोशिश रहेगी कि वह सीएम मान के काम को जालंधर के सभी लोगों तक पहुंचाया जाए।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार का किसानों के लिए Win-Win ऑफर! पराली के साइंटिफिक मैनेजमेंट पर मिलेंगी CRM मशीनें

शीतल अंगुराल को दी मात

बता दें कि, साल 2022 के विधानसभा चुनावों में शीतल अंगुराल ने AAP की टिकट पर यहां से मोहिंदर भगत के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं अब AAP की टिकट पर मोहिंदर भगत ने शीतल अंगुराल को मात दी है। इस उपचुनाव को लेकर पूरे पंजाब में राजनीतिक खलबली मची हुई है। इस उपचुनाव के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने परिवार के साथ जालंधर में किराए के मकान में शिफ्ट हो गए हैं। इतना ही नहीं, सीएम मान हफ्ते में दो जालंधर से ही पंजाब की सरकार चलाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 13, 2024 12:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola