हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रॉपर्टी विवाद में किया माता-पिता और भाई का मर्डर, 7 गोलियां मारने के बाद मूवी देखी; फिर थाने में किया सरेंडर

Jalandhar triple murder case: जालंधर में तीन लोगों की हत्या के मामले में प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है। आरोपी ने सात गोलियां मारकर माता-पिता और भाई को मौत के घाट उतारा। इसके बाद आरोपी ने मूवी देखी, जिसके बाद थाने में सरेंडर किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

(विशाल, मोगा) पंजाब के जालंधर में जो तीन लोगों की हत्या हुई है, उसमें प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है। यहां के टावर एन्क्लेव फेस-3 में आरोपी ने 7 गोलियां मारकर वारदात को अंजाम दिया। 30 साल के आरोपी ने अपने सिक्योरिटी गार्ड पिता, मां और भाई को मौत के घाट उतार दिया। उसने वारदात में 12 बोर की डबल और सिंगल बैरल बंदूक का यूज किया।

थाने जाकर बोला-3 लोगों का मर्डर करके आया हूं

आरोपी हरप्रीत ने अपने पिता जगबीर सिंह, मां अमृतपाल कौर और भाई गगनदीप सिंह की जान ली। लांबड़ा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। करतारपुर के डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि उसने वीरवार दोपहर को ढाई बजे वारदात की। मर्डर के बाद आरोपी मूवी देखने गया और बाद में थाने में आकर सरेंडर कर दिया।

यह भी पढ़ें-कानपुर में Double Murder; बुजुर्ग और बेटे की लिव इन पार्टनर की हत्या, पोते-पोतियों ने चाकुओं से गोदकर ली जान

विज्ञापन

पुलिस को बताया कि उसने 3 मर्डर किए हैं। शव घर में पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू किया और मौके पर पहुंची। पुलिस को तीनों शव खून से लथपथ मिले। मौके से दो लाइसेंसी हथियार जब्त किए गए हैं। मृतक जगबीर के भाई रघुवीर सिंह ने बताया कि हरप्रीत से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। वह गालीगलौज करता था। मकान पर कब्जे की नीयत थी।

पिता पर दागीं 5 गोलियां, मां को गर्दन पर मारी

उसका घर बैकसाइड है, जहां पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहता था। जगबीर अपनी फैमिली के साथ अमृतसर के अजनाला में रहता था। वे दोनों भाई साथ रहना चाहते थे, जिसके बाद यहां घर बनवाया था। बाद में गार्ड की नौकरी शुरू की। मर्डर की सूचना के बाद लोगों की भीड़ घर के बाहर लग गई।

विज्ञापन

पुलिस के बड़े अधिकारी देर रात तक जांच करते रहे। थाना लांबड़ा के एसएचओ अमन सैनी, जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर मौके पर डटे रहे। हरप्रीत ने पिता को 5 गोलियां विभिन्न हिस्सों में मारीं। मां और भाई को गर्दन में एक-एक गोली मारी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola