नरेंद्र नंदन, जालंधर
पंजाब पुलिस ने 2 खुफिया अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और ISI द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 13 आतंकी गिरफ्तार किए हैं, जिनसे भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पहले मामले में जालंधर सीआईए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिंदर उर्फ हनी, जगजीत उर्फ जग्गा (कपूरथला), हरप्रीत और जगरूप (होशियारपुर) के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ एसएसओसी अमृतसर में यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दूसरे मामले का मास्टरमांइड सतनाम सिंह उर्फ सत्ता होशियारपुर निवासी है।
यह भी पढ़ें:‘NIA जांच की मांग क्यों नहीं की…’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के हिंदू संगठन, ममता सरकार पर लगाए ये आरोप
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 आरपीजी (एक लॉन्चर), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हैंड ग्रेनेड, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए फ्रांस बेस्ड 𝐁𝐊𝐈 के साथ आरोपी के लिंक सामने आए हैं। दूसरे मामले में एक नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मॉड्यूल को पाक स्थित हरविंदर रिंदा से जुड़ा जसविंदर मन्नू अगवान संचालित कर रहा है। यह आतंकी मूल रूप से गुरदासपुर का रहने वाला है, जो ग्रीस से गिरोह संचालित कर रहा है।
खुफिया इनपुट के आधार पर गिरफ्तारियां
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 आरपीजी लॉन्चर, 2 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 10 कारतूस, 3 वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ बटाला में यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह पंजाब में शांति और स्थिरता को निशाना बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है। ये आतंकी पंजाब का माहौल खराब करना चाहते थे। खुफिया इनपुट के आधार पर गिरफ्तारियां की हैं।
यह भी पढ़ें:‘गुंडे आग में घी…’ अखिलेश यादव के आगरा दौरे पर भड़के केशव प्रसाद मौर्य, पलटवार कर लगाए ये आरोप
संबंधित खबरें
CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
18 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
4 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
4 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
5 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
5 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
5 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
6 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
7 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
7 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines