Punjab News: जालंधर शहर में देर रात पेप चौक के पास लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने सैलून से घर जा रहे शादाब नामक युवक को टारगेट किया। बदमाशों ने पहले अपनी बोलेरो गाड़ी से शादाब की गाड़ी को टक्कर मारी। जब युवक कार से बाहर निकला तो उस पर 3 बदमाशों ने तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इसके बाद हमलावर शादाब के गले से सोने की चेन और कार में रखा 20 हजार रुपए कैश लूट कर फरार हो गए। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल शादाब के भाई शाहरुख ने बताया कि पीड़ित सूर्या एनक्लेव के साथ गुरु गोबिंद सिंह एनक्लेव की मेन मार्केट में अपना सैलून चलाता है। रात को काम खत्म होने के बाद वह घर लौट रहा था कि हमला हो गया।
पुलिस बोली- एक्सीडेंट का मामला
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रामामंडी पुलिस से जब वारदात के बारे में पूछा गया तो सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने कहा कि मामला एक्सीडेंट का है। कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। कार में सवार युवक अस्पताल में भर्ती है, जबकि परिजनों ने पुलिस को लूट की सूचना दी है। परिजन कह रहे हैं कि लूट हुई है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक के बयान लेने के बाद ही बता सकते हैं कि मामला लूट का है या एक्सीडेंट।
सैलून से ही पीछे लग गए थे लुटेरे
पीड़ित शादाब के बड़े भाई शाहरुख ने बताया कि लुटेरे सैलून से ही उसके पीछे लग गए थे। गाड़ी में 5 से 6 युवक थे। पेप चौक पर कार को टक्कर मारने के बाद 3 युवकों ने शादाब से मारपीट भी की। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के पहुंचने तक मौके से फरार हो गए। हालांकि शादाब ने पुलिस को टक्कर मारने वाली बोलेरो गाड़ी का नंबर बताया है। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
17 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines