Punjab By Election 2023: अरविंद केजरीवाल बोले-'जो काम पिछली सरकारों ने नहीं किया, वह आप सरकार ने एक साल में कर दिखाया'

jalandhar lok sabha, by election, arvind kejriwal, aap news, bhagwant mann, punjab news in hindi

arvind kejriwal

Punjab News: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में शनिवार को आम आदमी पार्टी का रोड शो हुआ। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- ‘जो काम पिछली सरकारों ने कई सालों में नहीं किया। जो काम पूर्व की सरकारें नहीं कर पाईं’। वह वह आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक साल में ही कर दिखाया है।

विज्ञापन

पंजाब आप के कई नेता हुए शामिल

बता दें जालंधर लोकसभा में उपचुनाव हैं। यहां आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। शनिवार को पार्टी का रोड शो हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जालंधर के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू, आम आदमी पार्टी के चारों विधायकों के अलावा अन्य कई मंत्री और चेयरमैन शामिल हुए।

विज्ञापन

रोड शो भगवान वाल्मीकि चौक से शुरू हुआ

आम आदमी पार्टी का रोड शो भगवान वाल्मीकि चौक से शुरू हुआ। यह रोड शो वाल्मीकि चौक से शुरू होकर जालंधर वेस्ट फिर यहां से बस्ती गुजां से होते हुए जालंधर नॉर्थ के सोढल रोड जालंधर कैंट तक पहुंचा। बता दें आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पंजाब में पार्टी के कई बड़े नेता डेरा डाले हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ