(नरेंद्र नंदन, जालंधर): पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला हुआ। यह हमला 7 अप्रैल की रात 1.30 बजे ग्रेनेड से किया गया। इस मामले में लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने रविंदर कुमार उर्फ हैरी और सतीश उर्फ काका को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, गिरफ्तार आरोपी हैरी की मां और पड़ोसी मीडिया के सामने आए, जहां उन्होंने बेटे को फंसाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटा वारदात के समय घर पर ही मौजूद था। उनका कहना है कि उस रात जब वह घर आया, तो एकदम नॉर्मल था, अगर उसने कुछ किया होता, तो कुछ टेंशन तो नजर आती।
हैरी की मां ने क्या कहा?
हैरी की मां बबली ने हमले में बेटे की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उसे (हैरी) रात को भतीजे सतीश ने फोन किया था, यह फोन रिक्शा में बैठी सवारी के फोन से किया गया था। उन्होंने बताया कि सतीश के पास फोन नहीं है। सतीश ने कहा था कि उसके रिक्शा में सवारी बैठी है, जिसके पास कोई भी पैसे नहीं हैं। इसी के लिए सतीश ने हैरी से अपने गूगल पे से पैसे ट्रांसफर करवा कर एटीएम से निकलवाने की बात कही। बबली ने कहा कि ‘तभी उनका बेटा पैसे निकलवा कर घर 12:00 के करीब वापस आ गया था।’ उन्होंने कहा कि ‘पूरी रात बेटा घर पर ही मौजूद रहा, जिसके बाद 8 अप्रैल सुबह जब पुलिस घर पर पहुंची।’
ये भी पढ़ें: पंजाब में सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, गांव में झगड़ा सुलझाने गए थे
घर लौटा तो खुश था हैरी- बबली
इस दौरान पुलिस ने कहा कि ‘सिर्फ ऑटो रिक्शा वाले को पकड़वा दो, तभी आपके बेटे को छोड़ जाएगा।’ हैरी की मां का कहना है कि ‘जब उनका बेटा रात को घर पर वापस आया, तो वह बिल्कुल खुश था। उसके उसके चेहरे पर टेंशन नहीं थी, अगर कोई बात होती तो वह हमेशा शेयर कर लेता था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीजीपी स्पेशल अर्पित शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुष्टि की थी। आरोपियों की पहचान गढ़ा के रहने वाले हैरी और भार्गव कैंप के रहने वाले सतीश उर्फ काका के रूप में की गई है।
ये भी पढ़ें: धान की खेती के बारे में किसानों को जागरूक करेगी पंजाब सरकार, 12 अप्रैल से शुरू होगी ये मुहिम
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines