Jalandhar five people burnt alive: पंजाब में बड़ा हादसा हुआ है। जालंधर शहर के अवतार नगर की गली नंबर 12 में एक घर में आग लग गई। जिसके कारण 2 बच्चों समेत 5 लोग जिंदा जल गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग फ्रिज का कंप्रेशर फटने के कारण लगी। मृतकों में घर का मालिक शामिल है। आग के कारणों के बारे में प्रशासन की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।
आग लगने के समय घर की बुजुर्ग बलबीर कौर बाहर बैठी थी। जिसके कारण वह बच गई। मृतकों की पहचान यशपाल घई, मंशा, दीया, अक्षय और रूचि के तौर पर हुई है। यशपाल का बेटा इंद्रपाल भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे लुधियाना के डीएमसी रेफर किया गया है। मृतक यशपाल के भाई राज घई ने बताया कि 7 महीने पहले ही परिवार ने डबल डोर फ्रिज खरीदा था।
परिवार को नहीं मिला भागने का मौका
देर रात उसमें जोरदार धमाका हुआ, जिसके कारण आग लग गई। जिसके कारण उनके 65 साल के भाई को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। उनके साथ में बेटे और बहू के अलावा दो बच्चियां भी चपेट में आ गईं। उनकी बुजुर्ग भाभी आग के समय घर से बाहर बैठी थीं, जिसके कारण वे बच गईं। ब्लास्ट के बाद गली में भी गैस फैल गई। जिसके कारण फायर कर्मियों को काफी मशक्कत आग बुझाने के लिए करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें-चीन के अस्पतालों में बंद हो रहे मैटरनिटी वार्ड, बर्थ रेट में लगातार गिरावट के ये हैं कारण
आग की सूचना के बाद दो दमकल वाहन मौके पर आए। लेकिन बाद में और गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलानी पड़ीं। इसके बाद घर से लोगों को निकाला गया। अस्पताल में पहले 3 लोगों को मृत घोषित किया गया। दो सदस्यों को परिजन निजी अस्पताल लेकर गए थे। जहां पर इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद कई पार्टियों के नेता भी मौके पर पहुंच गए।
भीड़भाड़ वाले इलाके में है घर
जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल मौके पर परिवार को सांत्वना देने आए। जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने भी परिवार को सांत्वना दी। जालंधर कांग्रेस के विधायक राजिंदर बेरी ने भी मृतकों के परिजनों से भेंट की। ये मकान 15 मरले का है, जो काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में है।
बताया जा रहा है कि घर के लोग आग लगने से पहले क्रिकेट मैच देख रहे थे। अचानक धमाका हो गया। कुछ ही पलों में आग लग गई। गैस की गंध के कारण परिवार के लोग बेहोश हो गए। इसके बाद आग की चपेट में आ गए। ब्लास्ट की आवाज सुनकर लोगों ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी।
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
56 mins agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
11 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
22 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines