Jalandhar Fire Accident: मेरे परिवार नू किसे दी नजर लग गई। काश आग लगने के दौरान वह भी घर के अंदर होती, मेरे तो बुढ़ापे की लाठी टूट गई, अब किसके सहारे जिऊं ये कहना है पंजाब के जालंधर के अग्निकांड में अकेली जिंदा बची बलवीर का। इस हादसे में नेता यशपाल सहित उनकी बहू (रूची), पोतियां (मनीषा और दिया), पोता (अक्षय) और बेटा (इंद्रपाल) सभी की मौत हो गई। अब इस परिवार में सिर्फ यशपाल की पत्नी बलवीर ही जिंदा बची है। जिनका हादसे के बाद से ही रो- रोकर बुरा हाल है। कई बार तो वो रोते- रोते बेहोश तक हो गई है। इलाके के लोग लगातार बलवीर को दिलासा दे रहे हैं।
बलवीर का विलाप
अपने पूरे परिवार की मौत का विलाप कर रही बलवीर बार- बार कह रही हैं कि ‘मेरे परिवार नू किसे दी नजर लग गई। काश आग लगने के दौरान वह भी घर के अंदर होती।’ जानकारी के अनुसार, जिस समय घर में आग लगी थी उस दौरान बलवीर घर से बाहर गली में टहलने के लिए गई थी, जिस वजह से वो इस हादसे का शिकार नहीं हो पाई। जब उनके घर में आग लगी तो वो घर के बाहर ही लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। पड़ोस के लोगों का कहना है कि हादसे के बाद से बलवीर न सही से कुछ खा रही हैं और न ही कुछ ज्यादा कह रही है। वो पूरा दिन बस रोती रहती है।
यह भी पढ़ें: पैसे-खाना नहीं, गुजारा कैसे करूं…एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट में बयां किया दिल का दर्द और दे दी जान
आग लगने का कारण
वहीं, इस मामले की जांच कर रहे ADCP सिटी-2 आदित्य बताया कि घर में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इसके लिए घर से मिले जले हुए सामानों को मोहाली के फॉरैंसिक साइंस लैब में भेजा जा रहा है। सामान को लेकर लैब रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि आखिर घर में आग लगी कैसे। उन्होंने आगे कहा कि मामले की पहली जांच में ये पता चला कि घर में ये आग गैस सिलैंडर या फ्रिज के कम्प्रैशर के फटने की वजह से नहीं लगी थी। आशंका जताई जा रही है कि शायद बिजली के शार्ट-सर्किट की वजह से घर में आग लगी है।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
25 mins ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
12 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines