---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Jalandhar Loksabha Election Result 2024: जालंधर से कांग्रेस के चन्नी 1 लाख 75 हजार से अधिक वोटों से जीते

Jalandhar election result Loksabha 2024 vote counting news : जालंधर की सीट पर मतगणना शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी 22 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के सुशील रिंकू पीछे हैं।

---विज्ञापन---

LIVE Jalandhar Loksabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: जालंधर शहर में कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के सुशील रिंकू को करारी शिकस्त दी है। चन्नी को 390053 वोट मिले। भाजपा के उम्मीदवार सुशील रिंकू को 214060 व आप को 208889 वोट मिले। चन्नी 175993 वोटों से जीते हैं। इस शहर को पंजाब की उद्योग और कारोबारी नगरी कहा जाता है, लेकिन इस बार उठापटक के कारण वोटरों में गजब की शांति दिखी है। यहां सातवें चरण में एक जून को 59.07 फीसदी वोटिंग हुई है। अब सभी की नजर 4 जून को आने वाले नतीजों पर है। माना जा रहा है कि आखिरी समय में वोटरों का झुकाव नतीजों में तब्दील होगा। कांग्रेस से आम आदमी पार्टी और फिर भाजपा से चुनाव लड़ रहे सुशील रिंकू की राह आसान नहीं मानी जा रही है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर दांव लगाया है।

भाजपा प्रत्याशी को पीएम मोदी और 400 पार का सहारा

वहीं, आम आदमी पार्टी ने यहां से पवन कुमार टीनू और शिरोमणि अकाली दल ने मोहिंदर सिंह केपी को मैदान में उतारा है। अभी हवा किसके पक्ष में है? वोटर भी नहीं बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी को पीएम मोदी और 400 पार नारे का सहारा है। वहीं, पूर्व सीएम ने अपनी सियासी जमीन बदलकर लड़ाई में पूरी ताकत झोंक रखी है। आम आदमी पार्टी के टीनू सत्ता के कारण कामकाज के भरोसे लोगों से वोट मांग रहे हैं।

---विज्ञापन---

मौजूदा सांसद बदल चुके हैं पाला

जालंधर सीट पर दलित वोटरों की तादाद 37 फीसदी है। यानी हार और जीत का फैसला यही करते हैं। इस बार लगभग 20 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं। मुख्य दलों के सभी प्रत्याशी दलित समुदाय के रविदासिया समाज से आते हैं। वैसे जालंधर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। किसी समय में देश के 12वें पीएम इंद्र कुमार गुजराल इसी सीट से जीतकर संसद गए थे। अब कांग्रेस हर हाल में अपनी परंपरागत सीट को बचाने की जुगत में है। जिसके बाद अब चरणजीत सिंह चन्नी पर भरोसा जताया गया है। चन्नी रूपनगर जिले की चमकौर साहिब सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं। मौजूदा समय में यहां से आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू सांसद हैं, जो पाला बदल चुके हैं।

First published on: Jun 04, 2024 05:26 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola