पंजाब के जालंधर जिले से बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल, बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने बाबा साहिब की मूर्ति पर काले रंग के स्प्रे मारे हैं। इस घटना को लेकर राज्य के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़
यह मामला जालंधर के फिल्लौर के गांव नंगल का है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने पहले बाबा साहेब की प्रतिमा पर काले रंग का स्प्रे किया। फिर उसी स्प्रे से सरकारी स्कूल की दीवार पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ के नारे भी लिखे गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
आतंकी पन्नू के वीडियो पर शक
इस मामले की जांच कर रहे SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि देर रात शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई। इस दौरान उन्होंने अमेरिका में बैठे आतंकी गुरपतवंत पन्नू द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है। इसलिए पुलिस ने पन्नू और घटना को अंजाम देने वाले उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के मुक्तसर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत और 25 घायल
भाईचारे में मतभेद डालने की कोशिश
SSP हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि डिफेसमेंट और यूएपीए सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के जरिए पंजाब में आपसी भाईचारे में मतभेद डालने की कोशिश की जा रही है। पन्नू की तरफ से लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पन्नू इन हरकतों से बाज नहीं आया, तो एक दिन उसे भी गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines