---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Punjab: पाकिस्तान के गैंगस्टर ने जालंधर में NRI के घर पर करवाई फायरिंग, मांगी थी फिरौती

जालंधर के अमन नगर में बीती रात पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने पुर्तगाल में रह रहे एनआरआई के घर पर गोलियां चलवाईं। इससे पहले उससे फिरौती के लिए कॉल आई थी। फिरौती न मिलने से इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---खबर नीचे जारी है---

पंजाब के जालंधर के अमन नगर में पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने फिरौती न मिलने के बाद फायरिंग करवा दी। सबसे जरूरी बात की इस घटना में किसी का कोई नुकसान नहीं हुआ। यह घटना जालंधर में बीती रात एक घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दोनों हाथों से फायरिंग की थी। इस फायरिंग की जानकारी मिलते ही जालंधर कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

घटना पर पुलिस ने दी जानकारी

इसके बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस घर में दो बुजुर्ग रहते हैं। उनके मुताबिक, उनका बेटा पुर्तगाल में रहता है और रेस्टोरेंट चलाता है। बीते शुक्रवार को शहजाद भट्टी ने उसे फिरौती मांगी थी। फिरौती न देने के बदले में उसने गोलियां चलवा दी। अभी तक गोलियों के चार खोल मिले हैं।

---खबर नीचे जारी है---

महिला ने जताया ट्रैवल एजेंट पर शक

इस घटना के बारे में घर में रह रही महिला चरणजीत कौर ने बताया कि गोलियां चलने से 5 मिनट पहले उनको एक फोन आया, जो उन्होंने नहीं उठाया। उसके बाद दूसरी कॉल आई तो फोन उठाते ही उधर से गाली निकालना शुरू कर दिया। फोन में दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुई। इसके बाद पाकिस्तान में बैठे भट्टी ने धमकी दी की 5 मिनट बाद देखना क्या होता है। तभी फोन बंद ही किया था तो बाहर से गोलियां चलने की आवाज आई। लगभग 10-12 गोलियां चली। मेरे 3 बेटे पुर्तगाल में रहते हैं। यह कोई ट्रैवल एजेंट के बाहर भेजने का मामला लगता है। इसके बारे में बाकी कोई जानकारी नहीं है।

पंजाब में गोलियां चलना आम हो गया

आपको बता दें, पंजाब में गोलियां चलना आम हो चुका है। इससे पहले भी शहजाद भट्टी ने जालंधर के एक गांव में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हैंड ग्रेनेड फिकवाया था।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-  पंजाब-गुजरात विधानसभा उपचुनाव की जीत को आप नेताओं ने बताया केजरीवाल का ‘कमबैक’ 

First published on: Jun 24, 2025 11:51 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola