IPS Puran Kumar सुसाइड केस उलझता जा रहा है, इसमें रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पुरन कुमार की संदिग्ध सुसाइड ने न केवल पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी बल्कि पुलिस फोर्स के पूरे सिस्टम को ही बेनकाब कर दिया है। महकमे में सीनियर अधिकारियों द्वारा अपने से निचले स्तर के अधिकारियों के साथ व्यवहार को लेकर फिर बहस शुरू हो गई है और पुलिस रिफॉर्म की जरूरत महसूस की जा रही है।
इस केस ने पुलिस विभाग में जातिगत भेदभाव और प्रशासनिक दबाव के मुद्दे को फिर उजागर किया है। बता दें ADJP पुरन कुमार 2001 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी थे। 7 अक्टूबर को उन्होंने दोपहर करीब 1:30 बजे चंडीगढ़, सेक्टर-11 स्थित अपने घर के बेसमेंट में गनमैन की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी की थी। बेसमेंट में जानें से पहले उन्होंने नौकरानी से किसी को भी वहां आने से मना किया था।
पुरन कुमार का हाल ही में सनरिया पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रांसफर किया गया था
सूत्रों के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि पुरन कुमार का हाल ही में सनरिया पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रांसफर किया गया था, जिससे वह तनाव में थे। बता दें कि रिकॉर्ड बताते हैं कि इससे पहले भी वह अपने सीनियर पुलिस अधिकारियों पर जातिगत भेदभाव होने का आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन उनकी शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
सुसाइड करने से पहले अपनी IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार को लगातार 15 फोन कॉल किए थे
पुरन कुमार ने सुसाइड करने से पहले अपनी IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार को लगातार 15 फोन कॉल किए थे। लेकिन अमनीत सीएम हरियाणा नायब सिंह के साथ जापान के आधिकारिक दौरे पर थीं, जिसके चलते वह फोन नहीं उठा पाईं। बता दें घटनास्थल से मिले 9 पेज का एक नोट मिला है। जिसमें पुरन ने कुछ सेवारत व अन्य कुछ रिटायर्ड आईपीएस अधिकारियों से परेशान होने की बात लिखी है।
पत्नी ने सीनियर अफसरों पर जातिगत भेदभाव करने कर आरोप लगाया है
अमनीत ने भी हरियाण के डीजीपी समेत दो सीनियर पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें पुरन सिंह ने 2020 में पूर्व डीजीपी मनोज यादव समेत सीनियर अफसरों पर जातिगत भेदभाव करने कर आरोप लगाया है। उन्होंने एक अधिकारी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत भी दी थी। इसके अलावा 2022 में डीआईजी प्रमोशन की मांग की लेकिन एससी बैकग्राउंड होने से अनदेखी का दावा किया था।
ये भी पढ़ें: IPS वाई पूरन सिंह की पत्नी ने क्या लगाए आरोप
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines