International Punjabi Language Olympiad 2023: पंजाब की मान सरकार अपनी माटी की बोली या भाषा को दुनिया भर में फैलाना चाहती है। इसके लिए सरकार लगातार काम भी कर रही है। पंजाब सरकार जल्द ही अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड करवाने वाली है। इस बात की जानकारी राज्य के स्कूल शिक्षा और भाषा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने दी है। मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाबी भाषा को दुनिया में और प्रफुल्लित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड करवाने का फैसला किया गया है।
पंजाबी भाषा की दुनिया भर में सराहना
मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि दक्षिणी एशियाई क्षेत्र में पंजाब एक प्रभावशाली सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनैतिक क्षेत्र है। जिसके रहन-सहन, खान-पीन, भंगड़ा और संगीत को दुनिया भर में सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सिख धर्म, बुद्ध पंथ और सूफीवाद ने शुरुआत की और बाद में पूरी दुनिया में फैल गया है।
यह भी पढ़ें: बैरंग लौटी बरात, एक रिवाज पर हुआ विवाद, लड़की के मां-बाप बोले- हमें अब भरोसा नहीं, हमारी बेटी मार दी तो…
पंजाबी भाषा के लिए उत्साहित करेगा ये ओलम्पियाड
मंत्री बैंस ने बताया कि पंजाबी लोग रोजगार के बेहतर मौकों की तलाश में विदेशों में बस गए हैं और अब उनकी भावी पीढ़ियां पंजाबी भाषा से पूरी तरह अवगत नहीं हो पा रही हैं। इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड करवाने का फैसला किया है। इससे बच्चों को पंजाबी भाषा सीखने के प्रति उत्साहित किया जाएगा।
ऑनलाइन होगा ओलम्पियाड
मंत्री ने बताया कि यह ओलम्पियाड 9 और 10 दिसंबर, 2023 को ऑनलाइन होगा। इसमें ऑब्जैकटिव टाईप के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 50 नंबर के होंगे। ये ओलम्पियाड 40 मिनट का होगा। इस ओलम्पियाड में 8वीं और 9वीं जमात में पढ़ने वाले 17 साल की उम्र तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा इसमें भारत, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अन्य देशों में रहने वाले विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं। मंत्री ने बताया कि ये ओलम्पियाड 6 टाइम ज़ोन में 2 घंटों तक चलेगा। इस ओलम्पियाड में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वैबसाईट पर की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन का कार्य आरंभ हो चुका है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
5 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
13 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
22 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines