International Kabaddi Player Died During Match, अमृतसर/गुरदासपुर: पंजाब के अमृतसर से खेल जगत के लिए एक बुरी खबर आई है। यहां अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनप्रीत मन्नू की मौत हो गई। उनकी जान सिर पर चोट लगने की वजह से हुई है। हालांकि अभी इसे जांच का विषय माना जा रहा है और लाश के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
-
गांव मसाना के सरपंच बिक्रमजीत सिंह ने बताया-एक बेहतरीन जाफी था मनप्रीत सिंह
जिला गुरदासपुर के हलका डेरा बाबा नानक से संबंधित गांव मसाना के सरपंच बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव का होनहार अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह एक बेहतरीन जाफी (Catcher) था। आज अमृतसर जिले के गांव खतराई कलां में उसकी उस वक्त मौत हो गई, जब मैच खेल रहा था। हालांकि शुरुआती जानकारी में मौत की वजह सिर पर चोट लगना बताई जा रही है, लेकिन पुलिस की मानें तो यह बात भी जांच का विषय है कि खेल के दौरान आखिर सिर पर चोट लगी कैसे। फिलहाल उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है।
सरपंच विक्रम सिंह ने बताया कि हाल ही में मनप्रीत न्यूजीलैंड से कबड्डी खेलकर लौटा था। पिछले महीने ही उसके (खिलाड़ी मनप्रीत के) पिता मोहन सिंह की भी मौत हुई थी। वह अपने पीछे छोटा भाई प्रभजोत सिंह पत्नी और मासूम बच्ची को छोड़ गया है। इस तरह निधन खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शुक्रवार को केशव घर में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines