अमृतसर से अहमदबाद जा रही IndiGo की फ्लाइट पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसी, कंपनी बताया ये कारण

Indigo, Indigo flight, Amritsar to Ahmedabad flight, Pakistani airspace
विज्ञापन

IndiGo flight: अमृतसर से अहमदाबाद के लिए जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में क्षेत्र में घुस गई। अधिकारियों ने कहा है कि उड़ान खराब मौसम में चलने के बाद शनिवार को पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश कर गई थी।

एएनआई से बात करते हुए इंडिगो के एक अधिकारी ने कहा कि अचानक खराब हुए मौसम के कारण अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली उड़ान प्रभाविक हुई थी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट 6e-645 ने अमृतसर से लगभग रात को 8 बजे उड़ान भरी थी। करीब 9:40 बजे पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में भटकने के बाद अहमदाबाद में सुरक्षित रूप से लैंड की।

Advertisment

पाकिस्तान से अधिकारियों ने की बात

इंडिगो के एक बयान में कहा गया है कि अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-645 को खराब मौसम के कारण अटारी से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में ले जाना पड़ा था। उड़ान की निगरानी देश के दोनों एटीसी द्वारा की गई थी।

फ्लाइट कंपनी ने बयान में कहा है कि अमृतसर एटीसी की ओर से टेलीफोन के माध्यम से विचलन को पाकिस्तान के साथ अच्छी तरह से कोऑर्डिनेट किया गया था। चालक दल आर/टी पर पाकिस्तान के साथ लगातार संपर्क में था।

बता दें कि शनिवार को दिल्ली-चेन्नई की एक उड़ान ने दिल्ली हवाई अड्डे पर एक आपातकालीन लैंडिंग की, जब उसके एक इंजन ने उड़ान के दौरान खराबी की सूचना दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ