हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा तीसरा विमान, 112 अवैध प्रवासी आए वापस

Indians Deport US Aircraft Land Amritsar Airport : पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिका का तीसरा विमान लैंड हुआ, जिसमें 112 अवैध भारतीय अप्रवासी सवार हैं।

विज्ञापन
Illegal Immigrants Deportion

Indians Deport US Aircraft Land Amritsar Airport : अमेरिका एयरफोर्स का तीसरा विमान रविवार देर रात भारत पहुंच गया। इस फ्लाइट ने पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इस विमान में यूएस से डिपोर्ट किए गए 112 अवैध भारतीय प्रवासी सवार हैं। इससे पहले भी यूएस से डिपार्ट किए गए अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर दो विमान आ चुके हैं।

अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीय प्रवासी का तीसरा जत्था भारत पहुंच गया। यूएस एयरफोर्ट की फ्लाइट RCH869 अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। पहले खबर आई थी कि तीसरे जत्थे में 157 अवैध अप्रवासी आएंगे, लेकिन विमान लैंड होने के बाद सिर्फ 112 अप्रवासी ही निकले। इससे पहले MEA सूत्रों ने बताया कि दूसरी खेप में पहुंचे महिलाओं और बच्चों को हथकड़ी नहीं लगाई गई थी।

यह भी पढे़ं : Dunki Route से कैसे अमेरिका पहुंचा पंजाब का शख्स? डिपोर्ट होते ही सुनाई आपबीती

विज्ञापन

बीती रात भी अवैध प्रवासियों को लेकर आई थी यूएस की फ्लाइट

आपको बता दें कि बीती रात को भी अमेरिका का एक विमान शनिवार को अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था। पहले खबर आई थी कि दूसरे जत्थे में 119 अप्रवासी होंगे, लेकिन बाद में सिर्फ 116 अप्रवासी निकले। दूसरे बैच के अवैध प्रवासियों में 65 पंजाब और 33 हरियाणा से थे। साथ ही गुजरात से 8, यूपी, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से दो-दो और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर से एक-एक प्रवासी थे।

5 फरवरी को आया था पहला विमान

अमेरिका वायुसेना का पहला विमान 5 फरवरी को भारत में लैंड हुआ था, जिसमें 104 अवैध भारतीय अप्रवासी सवार थे। आपको बताते चलें कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बनने के बाद यूएस में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बाहर निकालने का फैसला लिया गया। इसी क्रम में अवैध भारतीय अप्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। अबतक अमेरिका से तीन विमान लैंड हो चुके हैं।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं :

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola