India Pakistan War Situation: अमृतसर में अब कैसे हैं हालात? घरों के अंदर रहने की अपील, पढ़िए गाइडलाइंस

India Pakistan War Situation: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। इसकी वजह से कई सीमावर्ती क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अमृतसर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की गई है।

India Pakistan War Situation

India Pakistan War Situation: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमृतसर में रेड अलर्ट जारी किया है। अमृतसर के जिला कलेक्टर ने लोगों से घर के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने की अपील की है। रविवार को जिला कलेक्टर ने बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि ‘हमने आपकी सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन हम अभी भी रेड अलर्ट पर हैं।’ अब सायरन बजेगा, जो इस रेड अलर्ट का संकेत देगा। कृपया अपने घर से बाहर न निकलें। जानिए और क्या करने की अपील की गई है।

विज्ञापन

क्या न करें शहर के लोग?

जिला कलेक्टर ने लोगों से घर के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ‘जब हमें हरी झंडी मिलेगी, तो हम आपको इसकी जानकारी दे देंगे। इस दौरान बताई गई सभी चीजों का ख्याल रखें और घबराएं नहीं।’ इसके अलावा, अमृतसर डीसी के एक बयान में कहा गया कि ‘अभी ज्यादा सावधानी बरतते हुए, लाइट बंद करके घर के अंदर ही रहें। साथ ही घर की खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

जब तक अगला आदेश न आए, तब तक सड़क, बालकनी या छत पर भी न जाने की अपील की गई है। आगे बताया गया कि ‘हम आपको बताएंगे कि कब सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं।’ इसके अलावा, सुविधा को देखते हुए बिजली आपूर्ति भी बहाल की गई है, लेकिन फिर भी रेड अलर्ट जारी रहेगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने किया उल्लंघन

भारत ने शनिवार को कहा कि ‘पाकिस्तान ने दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच दिन में बनी सहमति का उल्लंघन किया है। इसके लिए भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। एक विशेष ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि ‘यह पहले बनी सहमति का उल्लंघन है और भारत इन उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से लेता है।’ भारत जिम्मेदारी के साथ इस समस्या से निपटने की कोशिश में लगा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ