india canada tension update: कनाडा और भारत के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच अब खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के दो नए वीडियो सामने आए हैं। कनाडा से हाल ही में भारत के राजनयिक को निकाला गया था। नए दो वीडियो में पहले में पन्नू कनाडा में रह रहे हिंदुओं को धमकी दे रहा है। वह कह रहा है कि जो सिख खालिस्तान के समर्थक हैं, सिर्फ कनाडा में वही रहेंगे। हिंदुओं का देश भारत है। उनको कनाडा से तुरंत भारत लौट जाना चाहिए। दूसरे वीडियो में भी पन्नू धमकी देता दिख रहा है।
वह कह रहा है कि 25 सितंबर को तीन शहरों में भारतीय दूतावास बंद करवाए जाएंगे। इन शहरों में टोरंटो, ओटावा और वैंकवूर शामिल हैं। आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के मर्डर में भारत का हाथ होने के आरोप कनाडा सरकार ने लगाए थे। जिसके बाद से ही एसएफजे ने भारत के खिलाफ डेथ ऑफ इंडिया का आह्वान किया है। पन्न ने जोर दिया कि 25 सितंबर के दिन से ही वर्ल्ड लेवल पर डेथ टू इंडिया-बाल्कनाइज मुहिम की शुरुआत करेंगे।
हम तो सिर्फ कनाडा का संविधान मानते हैं
मोस्ट वांटेड आतंकी पन्नू यहीं नहीं रुका। वह कहता है कि कनाडा के साथ खालिस्तानी हर समय खड़े हैं। कनाडा की धरती सिर्फ खालिस्तानियों के लिए है। खालिस्तानी कनाडा का ही संविधान मानते हैं। हिंदुओं का देश भारत है, कनाडा के संविधान के हिसाब से वे यहां पर रहने के हकदार नहीं हैं। यहां रहने के लिए उनको अपने धर्म में बदलाव करने की जरूरत है। गुरपतवंत सिंह का बयान ऐसे समय पर काफी अहम माना जा रहा है, जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।
उगला जहर-बंद करवा देंगे टेरर हाउस
इसके बाद आतंकी की ओर से विदेश में स्थित भारतीय दूतावासों को लेकर कड़ी टिप्पणी की गई है। दूतावासों को टेरर हाउस करार दिया गया है। कहा कि इन दूतावासों में ही रोजाना सिखों को कैसे मारना है, ऐसी प्लानिंग होती है। सिखों के मर्डर विदेश में करवाए जा रहे हैं। विदेश में भारत के ये सभी टेरर हाउस बंद करवाए जाएंगे।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जहर उगलते हुए संजय कुमार वर्मा को दोषी करार दिया। संजय भारतीय दूतावास के अधिकारी हैं। निज्जर की हत्या के बाद से वे पन्नू के निशाने पर हैं। पन्नू ने कहा कि किल इंडिया मुहिम को तेज करेंगे। 29 अक्टूबर को कनाडा के सरी शहर में फिर से जनमत संग्रह करवाया जाएगा। जिसमें वर्मा के खिलाफ वोटिंग के जरिए प्रस्ताव लाया जाएगा।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
17 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines