Bharat Jodo Yatra: पठानकोट रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर बोल दी ये बड़ी बात, जानें...
Edited By Rakesh Choudhary

Rahul Gandhi
Edited By Rakesh Choudhary

Rahul Gandhi
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पठानकोट में जनसभा को संबोधित किया। भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब में आखिरी दिन है। उसके बाद यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर जाएगी। पठानकोट की इस जनसभा में राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी पहुंचे।
LIVE: Public Meeting | Pathankot, Punjab | #BharatJodoYatra https://t.co/n573UfU6EV
— Bharat Jodo Nyay Yatra (@bharatjodo) January 19, 2023
राहुल गांधी ने अपने भाषण में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा-डर का माहौल बनाकर नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मीडिया हर वक्त पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखाता है। जीएसटी, नोटबंदी और खाद की समस्या मीडिया को नहीं दिखती।
रैली में राहुल गांधी सीएम भगवंत मान पर भी निशाना साधा। मैं पंजाब के सीएम से कहना चाहता हूं कि आप मेरे साथ लोकसभा में बैठे थे। आप में और केजरीवाल में बहुत फर्क है। पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में हम आम आदमी पार्टी से लड़ेंगे और उसे हराएंगे। पंजाब के पैसे से गुजरात में विज्ञापन दिए जाएं, यह गलत है।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश की नजर इस यात्रा पर है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और प्यार-भाईचारा सुनिश्चित होना बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जननायक बन गए हैं। राजस्थान में भी यात्रा को भारी समर्थन मिला।
रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत 6 सरकारें चोरी की। मैं इन्हें चोर कहूं या क्या कहूं। राहुल गांधी की यात्रा से भाजपा घबरा गई है। उन्हें देश की भलाई का कोई काम नहीं करना, उनका ध्यान सिर्फ चुनाव जीतने पर है। वह कभी लोगों की समस्या सुलझाने के लिए काम नहीं करते। जहां भी जाएंगे, चुनाव की बात करेंगे। जनता के सवालों को लेकर जब हम संसद में खड़े होते हैं तो वे चर्चा के लिए तैयार नहीं होते।
जनसभा के बाद यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो जाएगी। जहां फ्लैग सेरेमनी होगी। जहां पंजाब के नेता झंडे को जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं को सौपेंगे। जम्मू-कश्मीर में यह यात्रा राख जफर तक जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा का जम्मू-कश्मीर आखिरी पड़ाव है और 30 जनवरी महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर समाप्त होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: