Husband Murdered Wife for Another Woman, मोहाली: पंजाब के मोहाली से पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में एक युवक ने किसी और औरत के लिए अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। पत्नी की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति और अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी महिला के साथ नाजायज संबंध
ये मामला मोहाली के गांव चाऊमाजरा का है। आरोपी पति की पहचान निर्मल सिंह के तौर पर हुई। पुलिस को इस घटना की सूचना मृतका के बड़े भाई ने दी। मृतका का भाई हरजीत सिंह ने पुलिस बताया कि उसकी छोटी बहन रूपिंदर कौर की 2011 में निर्मल सिंह के साथ शादी हुई थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं। हरजीत सिंह ने आगे बताया कि शादी के बाद से ही अक्सर निर्मल सिंह उसकी बहन के साथ शराब पीकर मारपीट किया करता था। इसके अलावा हरजीत सिंह ने उसे ये भी बताया था कि निर्मल सिंह का किसी और महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। इतना ही नहीं निर्मल सिंह पत्नी रूपिंदर कौर के सामने ही उस महिला के साथ फोन पर बात करता था। जब रूपिंदर रोकती थी तो उसे पीटता था और छोड़ देने की धमकी देता था। भाई ने आगे बताया कि रक्षाबंधन पर घर आई उसकी बहन ने कहा कि उसे पति निर्मल से जान का खतरा है।
यह भी पढ़ें: पटियाला में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दिल्ली-पंजाब से आती थीं महिलाएं, एक रात का चार्ज था इतना
चुनरी से गला घोंटकर मार डाला
उस वक्त परिवार वालों ने रूपिंदर को समझा-बुझाकर वापस ससुराल भेज दिया था। इसके बाद 16 सितंबर 23 को बहन के ससुर का फोन आया तो उसने बताया कि उनकी बहन की हालत सही नहीं है। यह सुनते ही भाई माता-पिता के साथ बहन के ससुराल पहुंचा, जहां बेड पर रूपिंदर बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी निर्मल सिंह ने पत्नी रूपिंदर को उसकी ही चुनरी से गला घोंटकर जान से मार डाला।
आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस
मृतका के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने निर्मल सिंह और अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
16 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
17 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines