Crime News, फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले से पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नशेड़ी पति ने नशे के खातिर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान के आधार पर हत्यारे पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, कार्रवाई शुरू कर दी। ये मामला जिले हरगोबिंद नगर का है।
ये है मामला
मृतका के भाई छिंदर सिंह के अनुसार, 20 साल पहले उसकी बहन संदीप कौर की शादी जैतो के रहने वाले निर्मल सिंह के साथ हुई थी। निर्मल सिंह शुरू से ही नशे का आदी था। छिंदर सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही निर्मल सिंह और उसकी बहन के बीच हमेशा नशे को लेकर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। निर्मल सिंह की नशे की लत से हमेशा की संदीप कौर परेशान रहा करती थीं।
यह भी पढ़ें: गुरुद्वारे की पार्किंग में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल पहुंचने पर तोड़ा दम
वारदात
घटना एक दिन पहले भी निर्मल सिंह और संदीप कौर के बीच नशे को लेकर झगड़ा हुआ। संदीप कौर ने फोन पर अपने भाई को बताया कि उसका पति नशे के लिए उससे पैसे की मांग रहा है। बहन का दुख सुनकर भाई छिंदर सिंह ने कहा कि वो बुधवार को जैतो आकर ये मसला हल करेगा। लेकिन इसी बीच निर्मल सिंह ने पत्नी संदीप कौर पर घारदार हथियार हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
इस मामले की जांच कर रहे ASI बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने भाई के बयान के आधार पर आरोपी पति निर्मल सिंह के खिलाफ थाना जैतो में केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
7 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
15 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines