Husband Death On Karva Chauth: सुबह से पति की लंबी उम्र की कामना कर रही थी पत्नी, अचानक ऐसी अनहोनी हुई कि करवा चौथ का चांद देखने से पहले ही उसकी दुनिया उजड़ गई। उसके मांग का सिंदूर मिट गया। उसका सुहाग उजड़ गया। ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना पांजब के खन्ना में हुई है। यहां एक युवक की उस वक्त मौत हो गई जब वो चांद देखकर अपनी पत्नी का व्रत खोलने के लिए छत पर जा रहा था। इस घटना के बाद से पूरे परिवार का रो- रोकर बुरा हाल है।
चांद देखने छत पर जाते हुए फिसला पैर
ये घटना खन्ना के के अमलोह रोड पर प्रीत नगर की है। मृतक की पहचान लखविंदर राम (45) के रूप में हुई है। लखविंदर राम मूल रूप से बिहार के रहने वाला है, पंजाब में परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, लखविंदर राम की पत्नी ने करवा चौथ व्रत रख हुआ था। इसलिए पूरा घर की छत पर इंतजार चांद का इंताजर कर रहा था। चांद निकलने का समय हो गया था। पत्नी का व्रत खुलवाने के लिए लखविंदर राम भी आसमान की ओर देखते हुए लड़की की सीढ़ी पर चढ़ रहा था, तभी सीढ़ी के आखिरी डंडे से उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया।
यह भी पढ़ें: संगरूर में टैंकर-ट्राले की टक्कर, दोनों की बीच में फंसी कार, 6 लोगों की मौके पर मौत
अनाथ हो गए बच्चे
परिवार के लोगों ने घटना के तुरंत बाद ही लखविंदर राम को खन्ना सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लखविंदर राम की मौत के बाद से पूरे बीवी बच्चों सहित पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। लखविंदर राम की बेटी ने कहा कि पापा चांद देखने छत पर चढ़ रहे थे, सीढ़ी से पैर फिसल गया और नीचे गिर गए। पापा मर गए। पापा के साथ हमारा सब कुछ छिन गया। हम अनाथ हो गए। बता दें कि लखविंदर अपने परिवार इकलौते कमाने वाले थे। लखविंदर मेहनत मजदूरी करके परिवार का भारण पोषण करते थे।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
16 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines