Husband Commit Suicide Because Wife’s Cheating: पंजाब के बुढ़लाडा में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाया और अंत में मौत को गले लगा लिया। ये मामला बुढ़लाडा के चक्क भाईके गांव का है। यहां एक व्यक्ति पिछले 2 साल से विदेश में कमाई कर रहा था। कुछ दिनों पहले ही व्यक्ति अपने घर वापस लौटा था। यहां आकर उसने देखा कि उसकी पत्नी का गांव के एक दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा है। कुछ दिन तक उसने इसे बर्दाश्त करने की कोशिश की लेकिन अंत उसने परेशान होकर खुद की जिंदगी ही खत्म कर ली। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
पत्नी का किसी और से अवैध संबंध
जानकारी के अनुसार, चक्क भाईके गांव के रहने वाले 30 साल के हरप्रीत सिंह पिछले 2 साल से विदेश में रह कर कमाई कर रहे थे। इस दौरान उसकी पत्नी का गांव के किसी और व्यक्ति के साथ दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों की ये दोस्ती अफेयर में बदल गई। कुछ दिनों पहले ही हरप्रीत सिंह विदेश वापस अपने घर आया। यहां रहते हुए उसे पत्नी की हरकतों पर शक हुआ। जब उसने पत्नी की हरकतों पर ध्यान से नोटिस किया तो उसे ये समझने में जरा सी देर नहीं लगी उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है।
यह भी पढ़ें: पंजाब CM भगवंत मान का खुला चैलेंज विपक्षियों ने स्वीकार किया, बोले- 2 शर्तों पर करेंगे आमने-सामने बहस
खत्म की जिंदगी
कुछ दिन तक हरप्रीत सिंह ने ये सब कुछ सहा लेकिन उसके बर्दाश्त की हद टूट गई। इसके बाद बीते शनिवार को उसने दुखी होकर जहरीली दवा पीकर खुद की जिदंगी खत्म कर ली। मृतक युवक का एक 8 साल का बेटा भी है। इस मामले की जांच कर रहे ASI जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान के अनुसार, मृतक पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
19 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines