Honey Trap Gang Blackmail Retired Teacher: पंजाब के खन्ना से हनी ट्रेप और ब्लैकमेलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड टीचर को महिला ने पहले तो घर पर बुलाया, यहां उसने टीचर को चाय दी। लेकिन रिटायर्ड टीचर को महिला के घर पर चाय पीना काफी महंगा पड़ गया। इस चाय की वजह से रिटायर्ड टीचर को 3 लाख रुपए का चूना लग गया। रिटायर्ड टीचर की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
फेसबुक पर महिला का मैसेज
ये मामला खन्ना के गोदाम रोड का है। पीड़ित टीचर गांव श्री माछीवाड़ा साहिब के हेडों बेट गांव का रहने वाला है। पीड़ित टीचर ने पुलिस को अपनी शिकायत बताया कि टीचर की नौकरी से रिटायर्डमेंट के बाद उसने कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। 22 सितंबर को उसे फेसबुक पर महिला का मैसेज आया। महिला ने मैसेज में अपनी बेटी के इंश्योरेंस पॉलिसी पर बात करने और सलाह देने के लिए टीचर को अपने घर पर बुलाया।
यह भी पढ़ें: सड़ चुकी थीं लाशें, दुर्गंध आई तो पुलिस बुलाई; जालंधर में कमरे में मृत अवस्था में मिले पति-पत्नी
महिला ने टीचर को पिलाई चाय
योजना के अनुसार रिटायर्ड टीचर 28 सितंबर को गोदाम रोड खन्ना पर महिला घर पहुंच गया। यहां महिला ने टीचर को चाय पीने के लिए दी, जिसे पीने के बाद वो बेहोश हो गया। एक घंटे बाद जब उसकी आंखे खुली तो उसने देखा की कि उसके शरीर पर सिर्फ अंडर गारमेंट्स ही। इस बार में घर में महिला के साथ 2 अन्य महिलाएं और एक पुरुष भी था। इन चारों सबसे पहले टीचर के साथ मारपीट की, इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया। इस अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए मौके पर उसके फोन से 99 हजार रुपए अपने साथी गुरविंदर सिंह के खाते में ट्रांसफर करवा लिये।
शर्म की वजह से चुप रहा टीचर
इतना ही नहीं आरोपियों ने इसके बाद रिटायर्ड टीचर को बैंक ले जा कर, वहां उसके खाते से गुरविंदर सिंह के खाते में 2 लाख और ट्रांसफर करवाए। आरोपियों ने रिटायर्ड टीचर को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को इस बारे में कुछ बताया को उसके लिए काफी बुरा होगा। घटना के काफी दिन बाद तक तो रिटायर्ड टीचर ने शर्म की वजह से किसी के सामने अपना मुंह नहीं खोला लेकिन जब आरोपी उसे बार- बार परेशान करने लगे तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने रिटायर्ड टीचर की शिकायत के आधार पर गोदाम रोड खन्ना के रहने वाले गुरविंदर सिंह, उसकी पत्नी राजविंदर कौर, किरणदीप कौर और करतार नगर निवासी सतनाम सिंह सत्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस गैंग की मास्टमाइंड महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इनका एक साथी नशा तस्करी के मामले को लेकर जेल में सजा काट रहा है। वहीं, दो फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines