Indian Hockey Player Sukhjeet Received Arjuna Award (नरेंद्र नंदन): पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के 3 बेहतरीन खिलाड़ियों को भारतीय हॉकी में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 समारोह में सम्मानित किया गया।
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला, जबकि सुखजीत सिंह और जरमनप्रीत सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को खेलों में उनके समर्पण और उत्कृष्टता के सम्मान में ये पुरस्कार प्रदान किए।
सुखजीत के पिता अजीत सिंह ने कहा कि पेरिस ओलंपिक, एफआईएच हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों में भारतीय हॉकी टीम को सफलता की ओर ले जाते हुए उत्कृष्ट नेतृत्व और कौशल का प्रदर्शन किया है। उनके लगातार प्रदर्शन ने उन्हें महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए एक आदर्श बना दिया है।
इसी तरह, एक गतिशील डिफेंडर-फॉरवर्ड सुखजीत और एक दुर्जेय डिफेंडर जरमनप्रीत ने भारतीय हॉकी टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुखजीत सिंह को बीते दिन अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसे लेकर परिवार में खुशी का माहौल है।
बेटे को मिले DSP का पद- सुखजीत के पिता
वहीं, सुखजीत की मां कुलदीप कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि छोटी उम्र में बेटे को अर्जुन अवार्ड मिला। माता ने बताया कि अर्जुन अवार्ड मिलने के दौरान मौके पर भारतीय खिलाड़ी मनप्रीत सिंह सहित अन्य प्रेमियों ने सुखजीत को घेर लिया और बधाई देने लग गए।
हालांकि, उस दौरान वह बेटे से ज्यादा मुलाकात नहीं कर पाई थीं। पिता ने पंजाब सरकार से डीएसपी पद पर सुखजीत सिंह को तैनात करने की अपील की है। इस मामले को लेकर माता ने कहा कि अब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अब जल्द से जल्द बेटे को डीएसपी पद पर तैनात किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- पंजाब में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने का लक्ष्य, उद्योग मंत्री ने दिए Focal Points के रेनोवेशन के लिए सख्त निर्देश
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
7 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
15 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines