Heroine Smuggling Cross India Pakistan International Border: BSF और पंजाब पुलिस को बडी सफलता मिली। पाकिस्तानी तस्करों की एक और कोशिश बीती रात नाकाम हो गई है। भारतीय सीमा की सुरक्षा पर तैनात BSF ने पंजाब पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को जब्त किया है। पुलिस ने इस ड्रोन के साथ बंधी तकरीबन 21 करोड़ रुपए की हेरोइन को भी भारतीय तस्करों के हाथ लगने से पहले जब्त कर लिया।
BSF और पंजाब पुलिस को तरनतारन के सरहदी गांव दालिरी के पास ड्रोन मूवमेंट की सूचना मिली थी। इस दौरान BSF जवानों ने ड्रोन को रोकने के लिए फायर भी किए थे, लेकिन ड्रोन आंखों के सामने से गायब हो गया था। मूवमेंट की सूचना के बाद BSF और पंजाब पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला दिया। और ड्रोन को जब्त कर लिया।
DJI मैट्रिस ड्रोन जब्त
BSF को गांव दालिरी से DJI मैट्रिस 300 RTK ड्रोन बरामद हुआ। बीते लंबे समय से इस ड्रोन का प्रयोग पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन भारतीय सीमा में भेजने के लिए कर रहे हैं और लंबी दूरी का सफर तय करने के साथ-साथ ये ड्रोन तकरीबन 5 किलो तक भार भी उठा लेता है।इस ड्रोन के साथ-साथ BSF ने एक पैकेट भी जब्त किया। जिसे खोला गया तो उसमें तकरीबन 3.25 किलोग्राम हेरोइन थी। फिलहाल ड्रोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि इसकी उड़ानों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
पिछले 12 दिनों में 8 तस्कर को किया जब्त
पुलिस ने 2 अक्टूबर को फिरोजपुर से 3.1 किलो हेरोइन, तरनतारन से ड्रोन व 2.7 किलो हेरोइन जब्त की, वही 3 अक्टूबर को अमृतसर से ड्रोन व 470 ग्राम हेरोइन और 5 अक्टूबर को तरातरन से ड्रोन जब्त किया था। इसके बाद पुलिस ने 6 अक्टूबर को दाओके से 560 ग्राम हेरोइन, 8 अक्टूबर को अमृतसर से ड्रोन व 6.32 किलो हेरोइन, 8 अक्टूबर को अमृतसर से मिनी ड्रोन और कल रात को तरनातरन से बड़ा ड्रोन व 3.25 किलो हेरोइन जब्त की।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
12 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
18 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines